| जेल कर्मियों के बच्चों को बाल प्रहरी के रूप में मिलेगी अनुकम्पा नियुक्ति |
| भोपाल, इंदौर, जबलपुर और सागर में भी खुलेंगी नई जेल |
| अनुपपुर | 29-मई-2018 |
जेल मंत्री श्री अंतर सिंह आर्य ने निर्देश दिये है कि जेल अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवा के दौरान मृत्यु होने पर उनके पुत्र-पुत्रियों को अनुकम्पा नियुक्ति की आयु 16 वर्ष करने का प्रस्ताव शासन को भेंजे। श्री आर्य ने कहा कि अनेक प्रकरणों में मृत कर्मी के बच्चों की आयु 18 वर्ष से कम होने के कारण अनुकम्पा नियुक्ति देने में दिक्कत आती है। इस कारण मृत कर्मचारी के परिवार को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव जेल श्री विनोद सेमवाल और जेल महानिदेशक श्री संजय चौधरी भी उपस्थित थे।
श्री आर्य ने बड़नगर, जबलपुर, भिण्ड और शिवपुरी की जेलों के निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा करते हुए जेल कर्मियों के लिये आवास बनाने का प्रस्ताव भेजने के भी निर्देश दिये। बताया गया कि बड़नगर जेल अगले माह चालू हो जायेगी। इस जेल में खुली जेल भी बनाई गई है। शिवपुरी जेल 15 अगस्त तक प्रारंभ हो जायेगी। बड़वानी जेल में महिला बैरक में हेण्डलूम शेड भी बनाया जा रहा है। श्री आर्य ने भिण्ड जेल निर्माण कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिये। श्री आर्य ने भोपाल, इंदौर, जबलपुर और सागर में भी खुली जेल प्रारंभ करने के निर्देश दिये। जेल परिसर में मुख्य जेल के बाहर बनी बैरकों में लगातार अच्छे आचरण का रिकार्ड कायम करने वाले कैदी सपरिवार रह सकेंगे। बैठक में बताया गया कि जेल विभाग ने मुख्यमंत्री द्वारा की गई सभी घोषणाओं को पूरा कर दिया है। |
Tuesday, May 29, 2018
जेल कर्मियों के बच्चों को बाल प्रहरी के रूप में मिलेगी अनुकम्पा नियुक्ति
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
सफलता की कहानी लाख की खेती से हो रहा है आजीविका संवर्धन परंपरागत स्त्रोत से मिला आय का साधन अनूपपुर 21 मार्च 2018/ प्राचीन मह...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
वर्तमान शिक्षण सत्र से लागू मुख्यमंत्री जन-कल्याण (शिक्षा प्रोत्साहन) योजना ग्लोबल स्किल पार्क में प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों को ...
-
निर्वाचन के दौरान निर्देशिका, नियमावली, आदर्श आचार संहिता का अक्षरश: पालन होगा भारत निर्वाचन आयोग ने दो दिवसीय समीक्षा बैठक में दिये निर...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...

No comments:
Post a Comment