| ‘‘हम छू ले आसमां‘‘ योजना प्रारम्भ |
| अनुपपुर | 18-मई-2018 |
राज्य शासन के तकनीकि शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा ‘‘हम छू लेंगे आसमां‘‘ योजना प्रारम्भ की गई है। जिसका उद्देश्य कक्षा 12वीं में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को भविष्य में उपलब्ध विभिन्न केरियर/अकादमिक विकल्पों के बारे में आधुनिक तकनीक एवं काउंसिलिंग विशेषज्ञों के द्वारा मार्गदर्शन प्रदान करना है। इस योनजा के अन्तर्गत 11वीं एवं 12 वीं परीक्षा अनुतीर्ण छात्र-छात्राओं को भी कौशल विकास, स्व-रोजगार के विभिनन विकल्पों के बारे में अवगत कराया जायेगा। इस हेतु जिला स्तर पे उत्कृष्ट विद्यालय, उच्च शिक्षा विभाग का जिला स्तरीय कॉलेज को काउंसलिंग केन्द्र बनाया गया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी हेतु जिले के उत्कृष्ट विद्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है। हम छू लेगे आसमां योजना के तहत लक्षित हितग्राही एवं कार्यक्रम अवधि भी निर्धारित की गई है। जिसमें कक्षा 12 वीं में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्रात्प करने वाले विद्यार्थी कार्यक्रम अवधि 21 मई से 31 मई 2018 तक, कक्षा 12वीं में 70 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त विद्यार्थी का कार्यक्रम अवधि 4 से 14 जून 2018 तक एवं कक्षा 10वीं पास एवं 11वीं 12वीं अनुतीर्ण विद्यार्थी का कार्यक्रम अवधि 18 से 28 जून 2018 तक निर्धारित की गई है। ऑनलाईन पंजीयन www.mpsde.gov.in/rmsa, या www.educationportal.mp.gov.in पर कर सकते है।
|
Friday, May 18, 2018
‘‘हम छू ले आसमां‘‘ योजना प्रारम्भ
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद अनूपुपर के ग्राम पंचायत छोहरी के रोजगार सहायक को शौचालय निर्माण कार्य नही कराये जाने पर शोकॉज नोटिस अनुपपुर | 14-जून-2018 ...
-
शिक्षकों की भर्ती हेतु विशेष जॉब फेयर आज अनुपपुर | 09-अगस्त-2018 जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सीमा वर्मा ने बताया...
-
सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक की पत्नी को 15 हजार रुपए मंजूर - अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 कलेक्टर श्री अजय ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
पूर्व सेवानिवृत्त पेंशन भोगियों और परिवार पेंशन भोगियों की पेंशन का पुनरीक्षण वित्त विभाग ने जारी किये निर्देश अनुपपुर | 12-जून-2018 ...

No comments:
Post a Comment