Friday, May 18, 2018

विकास कार्यों के लिए ग्राम पंचायतों को दिए 12 हजार 699 करोड़ रुपये

विकास कार्यों के लिए ग्राम पंचायतों को दिए 12 हजार 699 करोड़ रुपये 
 
अनुपपुर | 18-मई-2018
 
   पंचायत औ ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने कहा कि पंच-परमेश्वर योजना के माध्यम से ग्राम पंचायतों को न्यूनतम राशि प्रदान करने की गारंटी देने वाला मध्यप्रदेश पहला प्रदेश है। योजना के जरिये ग्राम पंचायतों में अधोसंरचना विकास के लिए 12 हजार 699 करोड़ रुपये की राशि सभी 22 हजार 816 ग्राम पंचायतों को उपलब्ध करवाई जा चुकी है।
   मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर वर्ष 2012 से प्रदेश में पंच-परमेश्वर योजना प्रारंभ की गई है। इसमें 13वाँ-14वाँ वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग, स्टाम्प ड्यूटी, अनुरक्षण गौण-खनिज, पंचायत भवन निर्माण राशि को एकजाई कर, साल में 2 बार राशि उपलब्ध करवाई जाती है। यह राशि कम से कम 5 लाख रुपये होती है। ग्राम पंचायतों को उपलब्ध करवाई गई राशि से अन्य कार्यों के साथ 18 हजार किलोमीटर सी.सी. रोड का निर्माण करवाया गया है।
   पंच-परमेश्वर योजना में वर्ष 2011-12 में एक हजार 402 करोड़ रुपये, वर्ष 2012-13 में एक हजार 407 करोड़, वर्ष 2013-14 में एक हजार 500 करोड़, वर्ष 2014-15 में 800 करोड़, वर्ष 2015-16 में एक हजार 646 करोड़, वर्ष 2016-17 में तीन हजार 601 करोड़ अौर वर्ष 2017-18 में 2 हजार 341 करोड़ की राशि विकास गतिविधियों के लिए उपलब्ध करवाई जा चुकी है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें