| किसानों से प्याज खरीदी के लिये 51 मण्डी अधिसूचित घोषित |
| अनुपपुर | 18-मई-2018 |
प्रदेश में किसानों से वर्ष 2018-19 में प्याज खरीदी के लिये 34 जिलों की 51 मण्डी अधिसूचित घोषित की गई हैं। इन मण्डियों में किसानों से भावांतर भुगतान योजना में 16 मई से 30 जून तथा एक अगस्त से 31 अगस्त तक प्याज की खरीदी की जायेगी। अधिसूचित मण्डियों में घोषित अवधि में ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत किसान भावांतर भुगतान योजना का लाभ लेने के लिये मण्डी प्रांगण में घोष नीलामी के अंतर्गत अनुज्ञप्तिधारी व्यापारियों को प्याज विक्रय कर सकेंगे।
राज्य शासन द्वारा किसानों से प्याज खरीदी के लिये घोषित अधिसूचित मण्डियों में भोपाल संभाग में भोपाल, सीहोर, आष्टा, नरसिंहगढ़, जीरापुर, सारंगपुर, बैतूल, हरदा, टिमरनी, इंदौर संभाग में इंदौर, बदनावर, राजगढ़, खण्डवा, उज्जैन संभाग में उज्जैन, नीमच, मनासा, शाजापुर, शुजालपुर, उपमंडी पोलायकलां (अकोदिया), मंदसौर, रतलाम, जावरा, सैलाना, ग्वालियर संभाग में लश्कर, डबरा, दतिया, गुना, शिवपुरी, गोहद, मुरैना, पोरसा, श्योपुर, सागर संभाग में सागर, खुरई, रहली, गढ़ाकोटा, देवरी, राहतगढ़, दमोह, छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, जबलपुर संभाग में जबलपुर, छिन्दवाड़ा, गाडरवारा, रीवा संभाग में रीवा, सतना, सिंगरौली, अनूपपुर औ शहडोल शामिल हैं। |
Friday, May 18, 2018
किसानों से प्याज खरीदी के लिये 51 मण्डी अधिसूचित घोषित
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment