| प्रदेश में जिले एवं क्षेत्र का मान बढ़ाने वाले विद्यार्थियों को दी राज्य मंत्री श्री पाठक ने बधाई |
| अनुपपुर | 15-मई-2018 |
एम.एस.एम.ई. राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय सत्येन्द्र पाठक ने प्रदेश स्तर पर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा है कि कटनी जिले के विद्यार्थियों ने शिक्षा जगत में अपनी कुशाग्र बुद्धि एवं शानदार प्रतिभा का परचम लहाकर समूचे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। सभी बधाई के पात्र हैं।
राज्य मंत्री श्री पाठक ने कटनी, मंडला, अनूपपुर सहित प्रदेश के 10वीं एवं 12वीं की प्रावीण्य-सूची में आये समस्त विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा है कि इन सभी विद्यार्थियों ने शिक्षा जगत में अपनी नैसर्गिक प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपने-अपने क्षेत्र एवं जिले के साथ प्रदेश का मान बढ़ाया है। राज्य मंत्री श्री पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणानुसार 12वीं में 70 प्रतिशत से ऊपर अंक लाने वाले विद्यार्थियों के लिये कॅरियर काउंसिलिंग का आयोजन कर उन्हें सामयिक मार्गदर्शन प्रदान किया जायेगा। बारहवीं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले बच्चों की उच्च शिक्षा की फीस प्रदेश सरकार भरेगी। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों पर उक्त शर्त बँधनकारी नहीं होगी। |
Tuesday, May 15, 2018
प्रदेश में जिले एवं क्षेत्र का मान बढ़ाने वाले विद्यार्थियों को दी राज्य मंत्री श्री पाठक ने बधाई
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment