| फेल विद्यार्थी निराश न हों उनके लिये 9 जून से पुनः परीक्षाएं |
| अनुपपुर | 15-मई-2018 |
माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाओं में जो विद्यार्थी किसी कारण से सफल नही हो पाए है उन्हें निराश होने की आवश्यकता नही है। कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने ऐसे बच्चों से कहा कि दुनिया में कई महापुरूष ऐसे है जो प्रारंभ में असफल हुए और बाद में उन्होंने महान कार्य किये। अतएव हिम्मत से आगे बढें और ‘रूक जाना नही‘ योजना का लाभ लेकर परीक्षा में सफलता प्राप्त करें।
उल्लेखनीय है कि विद्यार्थी परीक्षा परिणाम अपेक्षा अनुसार नही आने पर हताश हो जाते है मध्यप्रदेश विधानसभा ने भी इस विषय में चिंता व्यक्त की थी और सामान्य जनों से भी इस हेतु सुझाव आमंत्रित किए गए थे। उसी अनुक्रम में ‘रूक जाना नही‘ योजना वर्ष 2016 से प्रारंभ की गई थी। इस से अब तक लगभग 1,16,000 से अधिक विद्यार्थी उतीर्ण हो कर लाभान्वित हुए है। इसकी सफलताओं को देखते हुए, माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल से अनुत्तीर्ण विद्यार्थीयों के लिए शासन निर्देशानुसार इस योजना को निरंतर किया गया है।
योजना हेतु पात्रता
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल के वर्ष 2017-18 में कक्षा 10वीं एवं 12 मे अनुत्तीर्ण एवं अनुपस्थित रहे विद्यार्थी। ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने वर्ष 2016 की रूक जाना नहीं योजना के अंतर्गत कक्षा 10वीं उत्तीर्ण की है परन्तु वे माध्यमिक शिक्षा मंडल से कक्षा 12वीं की परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सके हैं, ऐसे विद्यार्थी भी कक्षा 12वी की रूक जाना नही योजना जून 2018 में सम्मिलित हो कर योजना का लाभ उठा सकते है।
आवश्यक प्रक्रियाएं
योजनांतर्गत पात्र विद्यार्थी 25 मई 2018 तक आवश्यक रूप से एम.पी.ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से अथवा स्वयं ऑनलाइन निर्धारित शुल्क जमा कर परीक्षा हेतु पंजीयन करवा सकते है। परीक्षाएं 9 जून 2018 से आयोजित की जाएगी परीक्षा पूर्व 1 जून से 7 जून 2018 तक विकासखण्ड मुख्यालय के शासकीय उ. मा. विद्यालय पर प्रशिक्षण की व्यवस्था रहेगी। परीक्षा प्रश्न पत्र पर मध्यप्रदेश मा. शिक्षा मण्डल के पाठ्यक्रम अनुसार ही होगे। तथा केवल अनुत्तीर्ण विषयों की ही परीक्षा देनी होगी। अंकसूची मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड, भोपाल द्वारा जारी की जायेगी। जिसमें पूर्व में उतीर्ण विषयों के प्राप्तांक दर्शित होंगे। किसी कारण वष परीक्षार्थी माह जून 2018 की परीक्षा में उतीर्ण नही हो पाते है। वे शेष अनुत्तीर्ण विषयों की परीक्षा माह दिसंबर 2018 में भी दे सकते है। इस हेतु उन्हें पुनः आपना पंजीयन एम.पी.ऑनलाइन के माध्यम से करवाना होगा। जून 2018 में आयोजित प्रथम चरण की परीक्षा में उतीर्ण होने वाले विद्यार्थी को ही कक्षा 11 में नियमित प्रवेश की पात्रता होगी। द्वितीय चरण में उतीर्ण परीक्षार्थियों को 11वीं में नियमित प्रवेश नहीं मिलेगा परन्तु वे वर्ष 2020 के जून माह में रूक जाना नहीं योजना अंतर्गत आयोजित कक्षा 12 वीं परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे।परीक्षा के प्रवेश पत्र www.mpsos.mponline.gov.in एवं मोबाइल एप mpsos से डाउनलोड कर सकते है। प्रवेश पत्र पर परीक्षा की समयसारणी आदि की जानकारी अंकित होगी। किसी भी प्रकार की समस्या समाधान हेतु एम.पी. ऑनलाइन की हेल्पलाइन 0755-4019400 पर संपर्क करें। |
Tuesday, May 15, 2018
फेल विद्यार्थी निराश न हों उनके लिये 9 जून से पुनः परीक्षाएं
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
ईव्हीएम की एफएलसी आज मास्टर टेªनर्स को उपस्थिति के निर्देश अनूपपुर 26 नवम्बर 2014/ ईव्हीएम की एफएलसी के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रि...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
खुलें में शौच से मुक्त गांव की परिकल्पना को सकार करने अभियान से जुडे छात्र-छात्राएं अनुपपुर | 18-जुलाई-2018 स...

No comments:
Post a Comment