| अनूपपुर में स्वरोजगार सम्मेलन 21 मई को |
| अनुपपुर | 15-मई-2018 |
महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र अनूपपुर श्री उईके ने बताया है जिले में विकासखण्डवार स्वरोजगार सम्मेलन का आयोजन प्रारंभ हो चुका है।, इसी क्रम में विकासखण्ड अनूपपुर के बदरा स्वसहायता भवन में 21 मई 2018 को आयोजित किया जायेगा। यह सम्मेलन 16 मई को आयोजित होना था, जो अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। ब्लाक स्तरीय सम्मेलनों का मुख्य उद्देश्य इच्छुक आवेदकों को योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान कर, उपयुक्त योजना हेतु आवेदन प्राप्त करना है ताकि लक्षित उद्देश्य की प्राप्ति कर आवेदकों को आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
विकासखण्ड स्तरीय स्वरोजगार सम्मेलन में जनपद पंचायत, जिला अन्त्यावसी, नगरीय विकास, अनुसूचित जनजाति एवं अनुसमचित जाति कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, कुटीर एवं ग्रामोद्योग, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण, पशुपालन, मछुआ कल्याण तथा मतस्य पालन, किसान तथा कृषि कल्याण, विमुक्त घुमक्कड एवं अर्धघुमक्कड़, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, अग्रणी जिला प्रबंधक, आई.टी.आई. श्रम विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभागों बैंक संस्थाओं के स्टाल लगाकर युवा शिक्षित बेरोगारों को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी जायेगी एवं आवेदन स्वीकार किये जायेगे। विकासखण्ड स्तरीय सम्मेलन स्तरीय में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री कुषक उद्यमी योजना मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना एवं मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना के आवेदन पत्र एम.पी. ऑनलाईन एवं संबंधित विभाग के ऑफ लाइन आवेदन पत्र प्राप्त किये जायेगें।
आवश्यक दस्तावेज
आवेदन पत्र प्रस्तुत करने के लिये अंकसूची, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं बैंक पास बुक की फोटो कॉपी पास पोर्ट साइज फोटो आदि के साथ दो प्रतियों में फोटोकॉपी सहित शिविर में उपस्थित होंगे। |
Tuesday, May 15, 2018
अनूपपुर में स्वरोजगार सम्मेलन 21 मई को
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
ईव्हीएम की एफएलसी आज मास्टर टेªनर्स को उपस्थिति के निर्देश अनूपपुर 26 नवम्बर 2014/ ईव्हीएम की एफएलसी के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रि...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
खुलें में शौच से मुक्त गांव की परिकल्पना को सकार करने अभियान से जुडे छात्र-छात्राएं अनुपपुर | 18-जुलाई-2018 स...

No comments:
Post a Comment