| न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना, मसूर और सरसों की खरीदी 9 जून तक होगी |
| जिला कलेक्टरों को व्यवस्था बनाये रखने के दिये गये निर्देश |
| अनुपपुर | 23-मई-2018 |
प्रदेश में रबी वर्ष 2017-18 में चना, मसूर एवं सरसों की प्राइस सपोर्ट स्कीम में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कृषि उपज मण्डियों और उपार्जन केन्द्रों पर खरीदी का कार्य 10 अप्रैल से चल रहा है। खरीदी केन्द्रों पर किसानों की सुविधा के लिये सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई हैं।
प्रमुख सचिव किसान-कल्याण तथा कृषि विकास विभाग डॉ. राजेश राजौरा ने बताया कि चना, मसूर एवं सरसों की खरीदी का कार्य 9 जून तक निरंतर जारी रहेगा। जिला कलेक्टरों को कृषि उपज मण्डियों और उपार्जन केन्द्रों में किसानों की सुविधा एवं भुगतान की व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किये गये हैं।
10 लाख मीट्रिक टन से अधिक की हुई है दलहन खरीदी
प्रदेश में चना, मसूर और सरसों की अब तक किसानों से 10 लाख 15 हजार मीट्रिक टन दलहन की खरीदी की जा चुकी है। किसानों को अब तक खरीदे गये उपज के बदले 3 हजार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। प्रदेश में चना 4400 रुपये प्रति क्विंटल, मसूर 4225 रुपये प्रति क्विंटल और सरसों 4000 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर खरीदा जा रहा है। |
Wednesday, May 23, 2018
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना, मसूर और सरसों की खरीदी 9 जून तक होगी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
ओडीएफ गांव का सपना साकार कर समाज में लाए परिवर्तन अनुपपुर | 06-अगस्त-2018 स्वच्छ भारत अभियान अन्तर्गत ‘‘स्वच्छ अनूपप...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
ख़रीफ़ फ़सल के पंजीयन की कार्यवाही 28 जुलाई से 31 अगस्त तक अनूपपुर 24 जुलाई 2018/ उपसंचालक कृषि श्री N डी गुप्ता ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन...

No comments:
Post a Comment