| आई.टी.आई अनूपपुर में कौशल एवं रोजगार मेले का होगा आयोजन |
| अनुपपुर | 23-मई-2018 |
कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु 27 मई को आयोजित रोजगार मेले से लक्षित परिणाम की प्राप्ति हेतु संबन्धित जिलाधिकारियों महाप्रबंधक उद्योग विभाग, डीपीएम आजीविका शशांक सिंह, अन्त्यव्यसायी, हथकरघा एवं खड़ी ग्रामोद्योग, पिछड़ा वर्ग एवं आदिवासी कल्याण विभाग के अधिकारियों को इस हेतु व्यापक प्रचार प्रसार करने के लिए कहा है। आपने कहा आगंतुक कंपनियों की जरूरत के आधार पर आवेदन एकत्र करें ताकि अधिक से अधिक युवाओं का नियोजन किया जा सके। उल्लेखनीय है कि 27 मई 2018 को शासकीय आई.टी.आई अनूपपुर में कौशल एवं रोजगार मेले का आयोजन किया गया जायेगा। मेले में जिले के समस्त छोटे-बड़े उद्योग, शासकीय अशासकीय विभाग एवं प्रदेश के प्रतिष्टित कंपनियों द्वारा जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु काउंसलिंग एवं साक्षात्कार उपरांत चयन किया जावेगा। नियोजकों द्वारा चयन होने के पश्चात् लेटर ऑफ इंडेंट प्रदान किया जावेगा।
जिला स्तरीय कौशल एवं रोजगार पंचायत-2018 मेला में जिला व्यागपार एवं उद्योग केन्द्री, अजीविका मिशन, आदिवासी वित्तल विकास निगम, जिला अंत्यावसायी, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, घुमक्काड़/अर्द्धघुमक्कड़ विभाग, हथकरघा ग्राम उद्योग विभाग, खादीग्रामोद्योग बोर्ड, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, जिला शहरी विकास अभिकरण आदि विभागों के स्टॉल लगाकर स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी जावेगी एवं आवेदन पत्र प्राप्त किये जावेगें। |
Wednesday, May 23, 2018
आई.टी.आई अनूपपुर में कौशल एवं रोजगार मेले का होगा आयोजन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...

No comments:
Post a Comment