| मानसून पूर्व पुनर्वास स्थलों पर सभी सुविधाएँ सुदृढ़ करें |
| राज्य मंत्री श्री आर्य ने की नर्मदा घाटी पुनर्वास कार्यों की समीक्षा |
| अनुपपुर | 23-मई-2018 |
नर्मदा घाटी विकास परियोजनाओं से संबंधित पुनर्वास कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लाल सिंह आर्य ने निर्देश दिये हैं कि पुनर्वास स्थलों पर मानसून पूर्व सभी सुविधाएँ सुदृढ़ करें। श्री आर्य ने पुनर्वास कार्यों की जिलेवार जानकारी ली।
बैठक में जानकारी दी गई कि सरदार सरोवर परियोजना के अंतर्गत उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार 60 लाख रूपये की पात्रता वाले 92 प्रतिशत परिवारों को धन राशि का भुगतान किया जा चुका है। प्रति परिवार 15 लाख रुपये की पात्रता वाले परिवारों में से 93 प्रतिशत परिवारों को भुगतान किया जा चुका है। राज्यमंत्री श्री लाल सिंह आर्य ने पुनर्वास स्थलों पर पुल-पुलिया पहुँच मार्गों के निर्माण की स्थिति की समीक्षा करते हुये कहा कि जो कार्य चल रहे हैं, उन्हे गति देकर मानसून पूर्व पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाये। सरदार सरोवर परियोजना जलाशय क्षेत्र के मछुआरों को जलाशय से मत्स्याखेट करने के लिये आवश्यक प्रावधान किया जाये। श्री आर्य ने सरदार सरोवर परियोजना पुनर्वास स्थलों पर पेयजल की व्यवस्था की समीक्षा भी की। इस दौरान उन्हें बताया गया कि परियोजना के 35 पुनर्वास स्थलों को सीधे नर्मदा से उद्वहन पेयजल योजनाओं द्वारा शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाया जायेगा। इसके लिये एजेन्सी का निर्धारण हो गया है और कार्य आरम्भ हो चुका है। समीक्षा बैठक में क्षेत्रीय पुनर्वास आयुक्त सरदार सरोवर परियोजना श्री प्रबल सिपाहा, संचालक पुनर्वास श्री संजय गुप्ता, सदस्य अभियांत्रिकी आर.पी.मालवीय तथा विभिन्न जिलों से आये पुनर्वास अधिकारी उपस्थित थे। |
Wednesday, May 23, 2018
मानसून पूर्व पुनर्वास स्थलों पर सभी सुविधाएँ सुदृढ़ करें
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment