| सफाई कर्मचारियों (मैनुअल स्कैवेंजर्स) के सर्वेक्षण हेतु आयोजित होंगे शिविर |
| आज 24 मई को भदरा में आयोजित होगा शिविर |
| अनुपपुर | 23-मई-2018 |
सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार मैनुअल स्केवेंजर अधिनियम 2013 की परिभाषा के अनुसार मैनुअल स्केंवेंजारों का सर्वेक्षण किया जाना है। इस हेतु अनूपपुर जिलें में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जो ऐसे व्यक्ति 2013 में या इसके बाद मैनुअल स्केवेंजिंग में लिप्त थे। दावा करने वाले व्यक्ति निम्न कार्यक्रम के अनुसार सर्वे व पहचान शिविरों में पासपोर्ट साईज एक फोटो, बैंक पासबुक की फोटोकापी (कृपया वास्तविक भी लाऐं), आधार की फोटोकापी (कृपया वास्तविक भी लाऐं) या अन्य कोई पहचान पत्र जैसे कि राशन कोर्ड, वोटर कार्ड, बीपीएल कार्ड इत्यादि। कोई दस्तावेज/आपके द्वारा दी गई प्रस्तुतीकरण जो आपके मैनुअल स्केवेंजर होने/रहने के दोवे का समर्थन करता है, के साथ संबधित शिविरों में पहुंचे। आप ने बताया कि विकासखण्ड अनूपपुर में 24 मई को शा.उ.मा.वि. भदरा कालरी में जिसके प्रभारी अधिकारी श्री जे. पी. नापित (9425809009), एवं विकासखण्ड जैतहरी में 27 मई को शा.उत्कृष्ट उ.मा. वि. जैतहरी जिसके प्रभारी एस. के. श्रीवास्तव (9301337925), प्राचार्य शा.उत्कृष्ट उ.मा. वि. अनूपपुर जिसके प्रभारी अधिकारी एल.एल. बहेलिया (7089429978), प्राचार्य शा.उ.मा.वि.बा. बिजुरी जिसके प्र्रभारी अधिकारी श्री सुधीर जैन (8770300533) प्राचार्य शा.उत्कृष्ट उ.मा.वि.लखौरा के प्रभारी अधिकारी कल्याण सिंह (9424382624) निर्धारित किये गए है। शिविर प्रातः 10 बजें से सायं 6 बजें तक आयोजित किये जाएंगे।आप नें समस्त पात्रों से अपील की है कि आपना पंजीयन करा कर वैधानिक लाभ सुनिश्चित करें।
|
Wednesday, May 23, 2018
सफाई कर्मचारियों (मैनुअल स्कैवेंजर्स) के सर्वेक्षण हेतु आयोजित होंगे शिविर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment