| मुख्यमंत्री श्री चौहान वितरित करेंगे लेपटॉप | ||||||||
| अनुपपुर | 23-मई-2018 | ||||||||
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 28 मई को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में स्कूल शिक्षा विभाग की मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना में प्रतिभाशाली बच्चों को लेपटॉप वितरित करेंगे।
स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती दीप्ती गौड़ मुखर्जी ने सोमवार को आयोजन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले विद्यार्थियों की आवासीय एवं अन्य व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि लेपटॉप की राशि विद्यार्थियों के खाते में सीधे अन्तरित की जायेगी। विद्यार्थियों को राशि के अन्तरण के बाद उनके मोबाइल पर एस.एम.एस भी किये जाएंगे। बैठक में नगर निगम, जिला प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे। मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में 85 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को लेपटॉप खरीदने के लिये 25 हजार रुपये की राशि दिये जाने का प्रावधान है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अर्द्ध घुमक्कड़ जाति के विद्यार्थियों को 75 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त करने पर लेपटॉप खरीदने के लिये राशि दिये जाने का प्रावधान है। वर्ष 2016-17 से व्यवसायिक शिक्षा से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को भी योजना का लाभ दिया जा रहा है। इस वर्ष लाल परेड ग्राउंड पर होने वाले कार्यक्रम का विभिन्न टी.वी चैनलों के माध्यम से सीधे प्रसारण किये जाने की भी व्यवस्था की जा रही है। |
Wednesday, May 23, 2018
मुख्यमंत्री श्री चौहान वितरित करेंगे लेपटॉप
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...

No comments:
Post a Comment