अनूपपुर ज़िले के अंतर्गत संचालित समस्त अशासकीय हाइस्कूल/हायर सेकण्डरी स्कूलों की
हुई समीक्षा
अनूपपुर 22 अप्रैल 2018/ आयुक्त शहडोल संभाग श्री रजनीश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार आज उत्कृष्ट विद्यालय अनूपपुर मे आयोजित विशेष बैठक मे ज़िले मे संचालित समस्त अशासकीय हाइस्कूल/हायर सेकण्डरी स्कूलों की समीक्षा संयुक्त संचालक लोक शिक्षण शहडोल संभाग श्री सहदेव सिंह मरावी द्वारा की गयी। विद्यालयों द्वारा छात्रों के गणवेश निर्धारण , पाठ्य पुस्तके एवं अन्य सामग्री का निर्धारण, विद्यालय द्वारा निर्धारित विविध प्रकार के शुल्कों का निर्धारण, वाहन व्यवस्था , विद्यालय मे कार्यरत स्टाफ एवं दैनिक वेतन भोगियों के कार्यों की समीक्षा, विद्यालय की भवन संरचना एवं अन्य आवश्यक विषयों पर विस्तृत चर्चा कर समीक्षा की गयी।
बैठक मे ज़िला शिक्षा अधिकारी श्री यूके बघेल , ज़िला परियोजना समन्वयक श्री हेमंत खैरवाल, एपीसी श्री देवेश बघेल समेत ज़िले मे संचलित 66 अशासकीय स्कूलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment