Sunday, April 22, 2018

उपार्जन में व्यवधान डालने वाले तत्वों पर होगी कार्रवाई - मुख्यमंत्री श्री चौहान

उपार्जन में व्यवधान डालने वाले तत्वों पर होगी कार्रवाई - मुख्यमंत्री श्री चौहान

पेयजल संकट से निपटने की रणनीति तैयार रखें
वीडियो कांफ्रेंसिंग में संभागायुक्तों, कलेक्टरों से की चर्चा



अनूपपुर 22 अप्रैल 2018/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संभागायुक्तों और कलेक्टरों के साथ सम-सामयिक विषयों पर चर्चा करते हुए उन्हें आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने भावांतर भुगतान योजना और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना की चर्चा करते हुए कहा कि एक हफ्ते के भीतर उन सभी किसानों के खातों में राशि पहुँच जाना चाहिये जिनमें तकनीकी कारणों के विलम्ब हुआ। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर भुगतान में विलम्ब की स्थिति ठीक नहीं है।

व्यवधान रहित गेहूँ उपार्जन के लिये कलेक्टरों को बधाई

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गेहूँ उपार्जन के लिये की गई तैयारियों और बिना किसी व्यवधान के चल रहे गेहूँ उपार्जन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला कलेक्टरों और संबंधित विभागीय अमले को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विशेष परिस्थितियों में किसानों की सहूलियत के लिये खरीदी केन्द्रों को उनके गाँवों के पास भी स्थापित किया जा सकता है । किसानों की संख्या कम होने पर उनकी उपज लाने के लिये परिवहन की व्यवस्था भी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि खरीदी केन्द्रों पर तुलाई में अनावश्यक विलम्ब नहीं होना चाहिये। किसानों को ज्यादा से ज्यादा मदद देना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों कहा कि सोशल मीडिया पर किसानों को गुमराह करने वाले और खरीदी व्यवस्था में व्यवधान डालने के इरादे से प्रसारित संदेशों के संबंध में अत्यधिक सावधान रहें। खरीदी व्यवस्था सहित किसानों के हित में उठाये गये कदमों और उनके कल्याण के लिये बनाई व्यवस्थाओं में बाधा डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह, अपर मुख्य सचिव गृह श्री के.के. सिंह और प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री अशोक वर्णवाल एवं संबंधित विभागों के प्रमुख सचिव उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें