Sunday, April 22, 2018

युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति के अध्ययन के लिये करें प्रेरित राज्यपाल ने तुलसी मानस प्रतिष्ठान की कार्य समिति की विशेष बैठक ली



युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति के अध्ययन के लिये करें प्रेरित
राज्यपाल ने तुलसी मानस प्रतिष्ठान की कार्य समिति की विशेष बैठक ली



अनूपपुर 22 अप्रैल 2018/ राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज तुलसी मानस प्रतिष्ठान की विशेष समिति की बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश में आज भी धार्मिक ग्रंथों पर शोध और अनुसंधान हो रहे हैं। भारतीय सभ्यता और संस्कृति के वैज्ञानिक तथ्यों की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस समय युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और सभ्यता का अध्ययन करने के लिये प्रेरित किया जाना चाहिए। स्कूलों और महाविद्यालयों में संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। इससे चरित्रवान और संस्कारवान पीढ़ी के निर्माण में मदद मिलेगी।

राज्यपाल ने तुलसी मानस प्रतिष्ठान द्वारा किये जा रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठ सदस्यों के सहयोग और अनुभव से गतिविधियों को विस्तारित स्वरूप दिया जाये। बैठक में प्रतिष्ठान के कार्यकारी अध्यक्ष श्री रमाकांत दुबे ने प्रतिष्ठान की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस मौके पर वरिष्ठ सदस्य श्री दीपक शर्मा कथा वाचक श्री रमेश शर्मा, सचिव श्री एन.एल. खण्डेलवाल, सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति श्री आर.डी.शुक्ला सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें