| किसानों की सुविधा के लिये उपार्जन व्यवस्था को बनाया गया और सरल |
| अनुपपुर | 01-अप्रैल-2018 |
राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिये समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन व्यवस्था का सरलीकरण किया गया है। नई व्यवस्था के तहत किसानों को खरीदी केन्द्रों पर गेहूँ विक्रय करने की सूचना कम से कम 4 दिन पूर्व अवश्य दी जायेगी। साथ ही यह भी ध्यान रखा जायेगा कि एक ही ग्राम के लघु और सीमांत कृषकों को इस प्रकार बुलाया जायेगा कि वह आपस में समन्वय कर एक साथ वाहनों से फसल आसानी से खरीदी केन्द्रों तक ला सकें।
प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग श्रीमती नीलम शमी राव ने प्रदेश के सभी संभागायुक्तों और कलेक्टरों को इस आशय के निर्देश जारी किये हैं। नई व्यवस्था में किसान भाइयों को अलग-अलग तिथियों का विकल्प भी दिया जायेगा, जिसमें वे अपनी सुविधानुसार आ सकेंगे। खरीदी केन्द्रों पर किसानों की भीड़ एकत्र न हो इसलिये एक दिन में अधिकतम 20 किसानों को ही एसएमएस किये जायेंगे। कृषकों की सुविधा के लिये शेड्यूल एसएमएस की तिथि में परिवर्तन की सूचना एवं शेड्यूल एसएमएस, समिति स्तर पर भी भेजे जा सकेंगे। इसके साथ कृषक भाईयों को निर्धारित तिथि पर ही विक्रय हेतु उपस्थित होने के लिये प्रेरित किया जायेगा। |
Sunday, April 1, 2018
किसानों की सुविधा के लिये उपार्जन व्यवस्था को बनाया गया और सरल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment