| “स्वच्छता से सिद्धि” एक से 15 अप्रैल तक |
| विश्व स्वास्थ्य दिवस पर होंगे 3 एच आधारित कार्यक्रम |
| अनुपपुर | 01-अप्रैल-2018 |
दो से नौ अप्रैल के बीच स्वच्छता रैली, नुक्कड़ नाटक, श्रमदान के माध्यम से शहर एवं गांव में स्वच्छता का संदेश, सभी चिकित्सालयों की अस्पताल और स्थानीय लोगों के सहयोग से सघन साफ-सफाई और निरंतर स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल को सभी चिकित्सालयों और स्वास्थ्य संस्थाओं में 3 एच- हैल्दी एटीट्यूड, हैल्दी हैबिट्स और हैल्दी लाइफ स्टाईल थीम पर आधारित कार्यक्रम होंगे। 10 अप्रैल को स्वच्छता की मॉनिटरिंग के लिये गठित टीम कार्य के दौरान आई हुई चुनौतियों और अच्छे कार्यों का फीडबैक लेगी। 11 से 14 अप्रैल तक संस्था स्तर पर स्वास्थ्य संस्थाओं की स्वच्छता ऑडिट, अस्पताल के कर्मचारियों की स्वच्छता आधारित पेटिंग, रांगोली, कायाकल्प क्विज प्रतियोगिता, कर्मचारियों का प्रशिक्षण, शालाओं का भ्रमण और स्वास्थ्य एवं रक्त शिवरों का आयोजन होगा। इसी दौरान समुदाय स्तर पर आशा द्वारा ग्राम स्तर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जायेगा। इसमें ग्रामीणों को स्वच्छता, व्यक्तिगत साफ-सफाई, शौचालय का उपयोग, हाथ धोने का सही तरीका, मौसमी बीमारियों से बचाव आदि की जानकारी दी जायेगी। इसके अलावा स्वास्थ्य संस्थाओं की स्वच्छता ऑडिट, अस्पताल के कर्मचारियों के लिये स्वच्छता संबंधित पेंटिंग, रंगोली, कायकल्प क्वीज और प्रशिक्षण के साथ शालाओं का भ्रमण करवाया जायेगा। अंतिम दिन 15 अप्रैल को ग्रामसभा और ग्राम बैठक में संस्थाओं को गोद लेने की कार्यवाही होगी। |
Sunday, April 1, 2018
“स्वच्छता से सिद्धि” एक से 15 अप्रैल तक
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
बजट का 50 प्रतिशत मजदूरों के कल्याण पर खर्च होगा तेंदूपत्ता पारिश्रमिक बढ़कर 2000 रूपये प्रति मानक बोरा, असंगठित मजदूरों का पंजीयन एक से...
-
पंचायत समन्वय अधिकारी श्री गोपाल सिंह कंवर को किया गया पद से पृथक अनुपपुर | 01-सितम्बर-2018 कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी...
-
31 मई तक अग्रिम उर्वरक उठाने पर किसान को नहीं लगेगा ब्याज अनुपपुर | 28-मार्च-2018 कलेक्टर श्री अजय षर्मा ने बत...
-
असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को मिलेगा नि:शुल्क बिजली कनेक्शन अनुपपुर | 28-मार्च-2018 राज्य शासन ने श्रम विभाग ...
-
एचआईव्ही/एड्स एक्ट पर राज्य-स्तरीय कार्यशाला अनुपपुर | 19-सितम्बर-2018 मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा 1...

No comments:
Post a Comment