| गोकुल महोत्सव ग्राम वार पशु चिकित्सा शिविर आज से |
| अनुपपुर | 01-अप्रैल-2018 |
उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाये ने बताया कि गोकुल महोत्सव का आयोजन 2 अप्रैल 18 से 10 मई 18 तक किया जावेगा गोकुल महोत्सव में विशेष दुधारू पशुओं गाय, भैंस, बकरी आदि की स्वास्थ उनके संरक्षण और विशेषकर उन्नत नस्ल के लिए विशेष जानकारी दी जावेगी। गोकुल महोत्सव में आयोजित होन वाली विशेष शिविरों को उनके क्षेत्र में पशु चिकित्सा दी उपलब्ध कराना बीमारी से बचाव हेतू पशुओं को प्रतिबंधात्मक टीकाकरण कराया जाना एवं नस्ल के उद्येश्य से निष्कृष्ट सांडो का बधियाकरण भी कराया जायेगा गाय-भैसों में बांझपन के निवारण के लिए विशेष उपचार, पशुओं को कृमिनाशक औषधियां देकर बीमारी से बचाव किया जावेगा।
उन्होने बताया कि पशुपालकों को विभागीय गतिविधियों और हितग्राहियों मूलक योजनाओं के संबंध में जानकारी उपलब्ध करायी जावेगी साथ ही शिविरों में कृत्रिम गर्भाधन का कार्य किया जायेगा। साथ ही पशु बीमा कार्य एवं पशुपालन की उन्नत तकनीकि पशुपालन प्रबंधन की विशेष जानकरी भी दी जावेगी। स्टाल फीडिंग जिसमे पशुओं को बांध कर खिलाने के महतव को भी समझायय जायेगा। गर्मी के मौसम में हरे चारे की अनुपलब्धता पर भी उसके संरक्षण पशुओं के पौष्टिक आहार दिए जाने के संबंध में जानकारी दी जावेगी। ग्रामवार गोकुल महोत्सव की मॉनिटरिंग संयुक्त संचालक एवं उप संचालनालय भोपाल से अधिकारी द्वारा की जावेगी गोकुल महोत्सव में पशुओं का पंजीयन निःशुल्क किया जायेगा। कृत्रिम गर्भाधान की शुल्क राशि लिए जाने के निर्देश संचालनालय भोपाल द्वारा दिये गये है। उन्होने जिले के समस्त पशु पालकों से अपील कि है कि आयोजित शिविर में पशुओं को लेकर आये एवं अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करें। |
Sunday, April 1, 2018
गोकुल महोत्सव ग्राम वार पशु चिकित्सा शिविर आज से
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment