| सरकारी स्कूलों में जॉयफुल लर्निंग संकल्पना से शुरू होगा शिक्षा सत्र |
| - |
| अनुपपुर | 01-अप्रैल-2018 |
कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने बाताया कि जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षा सत्र 2018-19 आज से जॉयफुल लर्निंग से शुरू होगा। इस संबंध में आपने जिले के समस्त शासकीय, प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं में अनिवार्य रूप से बाल सभा के आयोजन के निर्देश दिये हैं। इन बाल सभाओं में बालकों, शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों, वरिष्ठ ग्रामीणजनों को आमंत्रित किया जायेगा। बालसभा में गाँव के गौरव, लोक गीत और स्थानीय नाटकों के प्रस्त्तुतिकरण के साथ-साथ शाला प्रबंधन समिति की बैठक और मातृ सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। स्कूलों में प्राचार्यो को जॉयफुल लर्निंग के लिए हिन्दी और गणित विषय की साप्ताहिक गतिविधियों की समय सारणी उपलब्ध करवाई जा रही है। जॉयफुल लर्निंग के लिए 26 मार्च को मध्यप्रदेश दूरदर्शन पर भी कार्यक्रम प्रसारित किया जायेगा। इसके साथ ही, दो अप्रैल को रेडियो पर भी इसका प्रसारण होगा। जॉयफुल लर्निंग की गतिविधियों को सम्पन्न करने के लिए प्रत्येक छात्र को लर्निंग किट दिये जाने के निर्देश दिये गये हैं। किट में स्केच पेन, खाली पेपर शीट, रंगीन पेपर आदि होंगे।
|
Sunday, April 1, 2018
सरकारी स्कूलों में जॉयफुल लर्निंग संकल्पना से शुरू होगा शिक्षा सत्र
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
सफलता की कहानी लाख की खेती से हो रहा है आजीविका संवर्धन परंपरागत स्त्रोत से मिला आय का साधन अनूपपुर 21 मार्च 2018/ प्राचीन मह...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
वर्तमान शिक्षण सत्र से लागू मुख्यमंत्री जन-कल्याण (शिक्षा प्रोत्साहन) योजना ग्लोबल स्किल पार्क में प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों को ...
-
निर्वाचन के दौरान निर्देशिका, नियमावली, आदर्श आचार संहिता का अक्षरश: पालन होगा भारत निर्वाचन आयोग ने दो दिवसीय समीक्षा बैठक में दिये निर...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...

No comments:
Post a Comment