| प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मंडला में गोंड राजवंश की जीवन शैली पर आधारित प्रदर्शनी का किया अवलोकन |
| देशभर के पंचायत प्रतिनिधियों के साथ खिंचवाई फोटो |
| अनुपपुर | 24-अप्रैल-2018 |
इस अवसर पर राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर, केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री पुरुषोत्तम सिंह रुपाला, मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव, सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, श्री राकेश सिंह, राज्य सभा सांसद श्रीमती संपतिया उइके,जिला पंचायत मंडला की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती मरावी, मध्य प्रदेश शासन के मंत्री, राज्य मंत्री विधायक एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने गोंड जनजाति की परंपरा, जीवन शैली पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में काष्ठ से बनी नारी प्रतिमा, गोंड जनजाति के बर्तन, वस्त्र, अस्त्र-शस्त्र प्राकृतिक जीवन शैली परंपरा का चित्रण किया गया है। प्रदर्शनी में बैगा जनजाति द्वारा प्रकृति से उपलब्ध फलों को सुखाकर गिलास-कप आदि के रूप में उपयोग करने का चित्रण था। इसके साथ ही उनके पूजा श्रृंगार का ढंग बताया गया था। मंडला की पुरातत्व अधिकारी ने काष्ट शिल्प के संबंध में बताया कि विश्व में भारतीय नारी साड़ी परिधान से जानी जाती है। नारी का सम्मान बढे, उसके जीवन की रक्षा हो तथा एक प्रगतिशील नारी के रूप में भारतीय नारी की पहचान बने इस काष्ठ शिल्प प्रदर्शनी का यही उद्देश्य है। गोंड राजाओं के ध्वज स्तंभ में उल्लेख है कि यहां गोंड राजवंश के 63 नरेश ने इस धरा पर शासन किया था। |
Tuesday, April 24, 2018
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मंडला में गोंड राजवंश की जीवन शैली पर आधारित प्रदर्शनी का किया अवलोकन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment