| सेवा प्रदाय में लापरवाही किए जाने पर कलेक्टर ने जारी किया चेतावनी पत्र |
| अनुपपुर | 24-अप्रैल-2018 |
कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने संचालक लोक सेवा केन्द्र कोतमा श्रीमती श्यामा मुद्रा एवं प्रंबधक लोक सेवा केन्द्र कोतमा मो. शरीफ को लोक सेवा केन्द्र से सेवा प्रदाय में लापरवाही किए जाने पर चेतावनी पत्र दिया है। आपने बताया कि इंदिरा आवास, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना का प्रथम बार स्वीकृत प्रदाय, आवेदिका श्रीमती चंद्रवती जयसवाल पति श्री बनमाली जयसवाल ग्राम रेउसा के द्वारा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना संबंधित पत्र लोक सेवा केन्द्र कोतमा में जमा किया गया। लोक सेवा केन्द्र कोतमा के द्वारा त्रुटिपूर्वक कम्प्यूटर साफ्टवेयर ने एन्ट्री दर्ज कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अनूपपुर को मूलतः आवेदन पत्र भेज दिया, किन्तु जनपद पंचायत अनूपपुर द्वारा निर्धारित समय-सीमा के अंदर आवेदन पत्र इस कार्यालय को स्थानांतरित नहीं किया गया और न ही संज्ञान में लाया गया।
यह तथ्य सामने आया है, कि आपके कार्यालय के अधीनस्थ कम्प्युटर ऑपरेटर द्वारा ऑनलाईन अपडेशन कार्य एवं ऑनलाईन सॅम्पूर्ण दस्तावेज को संबंधित कार्यालय को सही-सही प्रेषित करने में त्रुटि की गई थी, जिसके कारण समय-सीमा बाह्य प्रकरण होना पाये गए थे। भविष्य में इस प्रकार की त्रटियों की पुर्नरावृति आपके द्वारा या आपके अधिनस्त कर्मचारियों द्वारा या आपके अधिनस्त कर्मचारियों द्वारा की जाती है, तो आर.एफ.पी. के अनुसार आप के विरूद्ध दण्डात्मक एवं अनुशासत्मक कार्यवाही की जावेगी। |
Tuesday, April 24, 2018
सेवा प्रदाय में लापरवाही किए जाने पर कलेक्टर ने जारी किया चेतावनी पत्र
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment