| 16 अप्रैल को जिला स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन स्वसहायता भवन में |
| मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना में गत वर्ष उपार्जित गेहूँ तथा धान की 200 रुपये प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि का खातों में होगा सीधा हस्तानांतरण |
| अनुपपुर | 12-अप्रैल-2018 |
उप संचालक कृषक कल्याण एवं कृषि विकास श्री एनडी गुप्ता ने बताया है कि 16 अप्रैल 2018 मध्यान्ह 12 बजे से स्वसहायता भवन में जिला स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना में गत वर्ष उपार्जित गेहूँ तथा धान की 200 रुपये प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि किसानों के बैंक खातों में सीधे हस्तानांतरण किया जाएगा।
श्री गुप्ता ने बताया है कि यह प्रोत्साहन राशि रबी 2016-17 में उपार्जित गेहूँ और खरीफ 2017 में उपार्जित धान के लिये पंजीकृत कृषकों को दी जायेगी। किसानों के बैंक खातों में आर.टी.जी.एस.एनईएफटी के माध्यम से प्रोत्साहन राशि पहुँचने के बाद उन्हें उनके पंजीकृत मोबाइल फोन पर तत्काल एस.एम.एस से सूचना भी दी जायेगी। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में 16 अप्रैल को शाजापुर में राज्य स्तरीय किसान महासम्मेलन का दूरदर्शन समेत रीजनल टी.वी चौनलों पर भी सीधे प्रसारण के श्रवण एवं दर्शन के लिये सम्मेलन स्थल पर एल.ई.डी टी.वी लगाये जाएंगे। उप संचालक कृषक कल्याण एवं कृषि विकास अनूपपुर ने जनप्रनिधियों, आम-जनों एवं कृषकों से अधिक से अधिक संख्या में जिला स्तरीय किसान सम्मेलन में उपस्थित होने की अपील की है। |
Thursday, April 12, 2018
16 अप्रैल को जिला स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन स्वसहायता भवन में
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment