| बैगा ओलम्पिक में विभिन्न खेलों में जिले के खिलाड़ी हुए विजयी |
| अनुपपुर | 12-अप्रैल-2018 |
बालाघाट जिले के बैहर में 6, 7 एवं 8 अप्रैल को आयोजित बैगा ओलम्पिक 2018 के खेल में अनूपपुर जिले के 30 सदस्यीय खिलाड़ियों के दल ने विभिन्न खेलों में भाग लिया। अनूपपुर जिले के दल का नेतृत्व जिला क्रीड़ा प्रभारी श्री बी.के. मिश्रा ने किया। ओलम्पिक खेल में श्री बृजेश बैगा ने कुश्ती 65 कि.ग्रा. भार वर्ग में प्रथम, शिवम बैगा ने धनुष बाण प्रतियोगिता में तृतीय एवं अनूपपुर जिला दल ने पाला खेल में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन विजेताओं को आदिवासी विकास विभाग कार्यालय में बधाई दी गई। इन खिलाड़ियों के विजयी होने पर कलेक्टर श्री अजय शर्मा, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री पी.एन. चतुर्वेदी, सहायक संचालक (शिक्षा) श्री महेन्द्र यादव, मंडल संयोजक श्री सतीश तिवारी, जिला क्रीड़ा प्रभारी श्री बी.के. मिश्रा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
|
Thursday, April 12, 2018
बैगा ओलम्पिक में विभिन्न खेलों में जिले के खिलाड़ी हुए विजयी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
गाँव वालों की आय बढ़ाने के प्रयासों से गाँवों में आई है खुशहाली - अनुपपुर | 04-मार्च-2018 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह...
-
सौभाग्य योजना का 98.77 प्रतिशत कार्य पूर्ण प्रदेश के 38 जिलों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण अनुपपुर | 19-सितम्बर-2018 प...
-
पेंशन पोर्टल मे जानकरियों के अपडेशन का कार्य शीघ्र करे- कलेक्टर श्री अजय शर्मा अनूपपुर 14 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने सम...
-
प्रत्येक महीने के प्रथम दिन मनेगा राजस्व दिवस राजस्व मंत्री श्री गुप्ता ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा अनुपपुर | 03-जुलाई-2018 ...
-
किसानों को सबसे ज्यादा राहत देने वाला प्रदेश बन गया है मध्यप्रदेश प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रभावी क्रियान्वयन, मुख्यमंत्री...

No comments:
Post a Comment