| ‘मॉ रेवा स्वच्छता अभियान’’ 15 से 17 अप्रैल तक |
| अनुपपुर | 12-अप्रैल-2018 |
म.प्र. की जीवनदायिनी कही जाने वाले मॉ नर्मदा नदी को स्वच्छ करने हेतु तीन दिवसीय स्वच्छता अभियान जन अभियान परिषद् द्वारा गठित प्रस्फुटन समितियों एवं सीएमसीएलडीपी छात्र/ छात्राओ द्वारा किया जायेगा। इस हेतु जन अभियान परिषद् के तत्वाधान में नगर पालिका अमरकंटक के सहयोग से मॉ नर्मदा उद्गम कुण्ड, सावित्री, गायत्री तालाब, रामघाट, स्नान कुण्ड, एवं अन्य घाटो को सामूहिक श्रमदान के माध्यम से स्वच्छ किया जायेगा। 15 से 17 अप्रैल 2018 तक तीन दिवसीय श्रमदान किया जायेगा। जिला समन्वयक जन अभियान परिषद् श्री उमेश पांडे ने कहा कि नर्मदा को गंदगी से बचाना हमारा परम कर्तव्य है, विकास तब तक संभव नही है जब तक आमजन की भागीदारी न हो, अतः स्वच्छ भारत अभियान में हमें जीवनदायनी नदी मॉ नर्मदा को गंदगी से बचाने हेतु प्रयास करना चाहिये। श्री पांडे ने प्रातः 06 से 08 बजे तक चलने वाले इस अभियान में अधिक से अधिक लोगो का श्रमदान कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है, ताकि पुण्य सलिल पवित्र पावनी मॉ नर्मदा को प्रदूषित होने से बचाया जा सकें।
|
Thursday, April 12, 2018
‘मॉ रेवा स्वच्छता अभियान’’ 15 से 17 अप्रैल तक
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...

No comments:
Post a Comment