| सबका साथ-सबका विकास का उद्देश्य सभी वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ना है |
| अनुपपुर | 12-अप्रैल-2018 |
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने डॉ. बी.आर. अम्बेडकर समाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय, महू की द्वितीय शासी निकाय की बैठक में कहा कि अनुसूचित जाति,जनजाति तथा पिछड़ा वर्ग सहित सभी वर्गों को साथ लेकर ही हम सही मायने में विकास कर सकते हैं। प्रधानमंत्री का सबका-साथ, सबका-विकास का नारा सभी वर्गों का विकास और देश की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास है। राज्यपाल ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकारें अनुसूचित जातियों, जनजातियों तथा अन्य पिछड़े वर्गों के उत्थान, शैक्षणिक विकास, कौशल विकास, सामाजिक न्याय के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। कौशल विकास द्वारा निचले स्तर तक के युवाओं की प्रतिभा को निखार कर स्वरोजगार के अवसर प्रदान किये जा रहे हैं।
राज्यपाल ने कहा कि अनुसूचित जातियों, जनजातियों, अन्य पिछड़े वर्गों, महिलाओं एवं बच्चों के लिए सामाजिक न्याय, आर्थिक सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना चाहिए। इन क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण, बालविवाह रोकने, छात्राओं के स्वास्थ की जांच कराने ,स्वच्छता अभियान तथा शौचालय बनाने के लिए जागरूकता लाने के लिए शिविर लगायें। राज्यपाल ने पर्यावरण, सतत विकास, महिला सशक्तिकरण, बाल सुरक्षा जैसे विषयों पर शोध एवं परियोजनाएं प्रारंभ करने के निर्देश दिये। |
Thursday, April 12, 2018
सबका साथ-सबका विकास का उद्देश्य सभी वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ना है
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...

No comments:
Post a Comment