| सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारण्टी सेवा प्रदाय के लम्बित मामलों का समय-सीमा में निराकरण- श्री अजय शर्मा
|
|
-
|
| अनुपपुर | 05-मार्च-2018 |
|
कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने आज समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक में सभी
अधिकारियों को होली की शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात् आपने सीएम हेल्पलाइन, लोक
सेवा गारण्टी सेवा प्रदाय के लम्बित मामलों का संज्ञान लेते हुए कहा कि इन
समस्याओं का समाधानकारक एवं संतोषजनक निराकरण करने के लिए समस्त
अधिकारियों को विशेष प्रयास करने के लिए कहा है। आपने बैठक में उपस्थित
समस्त विभागीय अधिकारियों को यह भी कहा कि समस्याओं के निराकरण में
संवेदनशीलता का परिचय देते हुए आवेदनकर्ता से बात कर उनको संतुष्ट करने की
हर संभव कोशिश करें। आपने राजस्व विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास,
लो.स्वा.यांत्रिकी, स्वास्थ्य, आदिवासी विकास विभाग के मामलों को रेखांकित
करते हुए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी कहा है कि
समय-सीमा में निराकरण न होने पर नियमानुसार दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी।
बैठक में एसडीएम पुष्पराजगढ़ श्री बालागुरु के., अपर कलेक्टर डॉ. आर.पी.
तिवारी, एसडीएम जैतहरी श्री बी.डी. सिंह, एसडीएम कोतमा श्री मिलिन्द्र
नागदेवे सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
|
Monday, March 5, 2018
सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारण्टी सेवा प्रदाय के लम्बित मामलों का समय-सीमा में निराकरण- श्री अजय शर्मा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment