| स्वस्थ्य और खुशहाल जीवन के लिए चलाई जा रही है निःशुल्क पैथालॉजी जाँच योजना
|
|
-
|
|
अनुपपुर | 05-मार्च-2018
|
|
प्रदेश सरकार द्वारा लोगों को स्वस्थ और खुशहाल जीवन उपलब्ध कराने के लिए
सभी शासकीय चिकित्सालयों में निःशुल्क चिकित्सकीय जाँचों की सुविधा उपलब्ध
कराई गई है। निःशुल्क पैथालॉजी जांच योजना में विभिन्न स्तर के चिकित्सा
संस्थानों में अनिवार्य रूप से उपलब्ध करवाई जाने वाली पैथालॉजी जाँच
सुविधाओं को तय सूची के अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा है। सूची के अनुसार
जिला चिकित्सालयों में 38 तरह की पैथालॉजी जाँच निःशुल्क रूप से करवाई गई
है। सिविल अस्पतालों में 29, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर 25,
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर 16 और उप स्वास्थ्य केन्द्रों और आरोग्य
केन्द्रों पर 5 प्रकार की जाँच की निःशुल्क रूप से सुविधा जनसामान्य के
लिये उपलब्ध करवाई गई है।
यह सुविधा समस्त एपीएल, बीपीएल बाह्य रोगियों एवं अस्पताल में भर्ती रोगियों को उपलब्ध कराई गई है। जाँच के लिये आवश्यक सामग्री और उपकरण चिकित्सा संस्थाओं में सुनिश्चित करवाये गये हैं। शासकीय अस्पतालों में पैथालॉजिकल जाँचों के अलावा उपलब्धता के अनुसार ई.सी.जी., सोनोग्राफी, ईको-कार्डियोग्राफी एवं एक्स-रे की सुविधा भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। इनके लिये रोगियों से किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। |
Monday, March 5, 2018
स्वस्थ्य और खुशहाल जीवन के लिए चलाई जा रही है निःशुल्क पैथालॉजी जाँच योजना
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment