| प्रदेश के 5 मेडिकल कॉलेजों में बर्न यूनिट की स्थापना होगी
|
|
बर्न यूनिट स्थापना पर व्यय होंगे 20 करोड़
|
| अनुपपुर | 05-मार्च-2018 |
|
प्रदेश में अग्नि-दुर्घटना से पीड़ित मरीजों के सुचारु उपचार के लिये
व्यापक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं। इस समस्या से निपटने के लिये
प्रदेश के 5 मेडिकल कॉलेजों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा और ग्वालियर में
बर्न यूनिट की स्थापना भारत सरकार की एनपीपीएमबीआई योजना के अंतर्गत की जा
रही है। इन बर्न यूनिटों की स्थापना पर 20 करोड़ रुपये व्यय किये जा रहे
हैं।
देश के करीब 70 लाख लोग प्रति वर्ष विभिन्न घटनाओं में जलने से पीड़ित होते हैं। इनमें से करीब 7 लाख लोगों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जाता है। इनमें से भी 2 लाख 40 हजार लोग गंभीर जटिलताओं के कारण निष्क्रिय हो जाते हैं। मेडिकल कॉलेज में प्रस्तावित बर्न यूनिट की प्रत्येक इकाई में 12 बिस्तरीय वार्ड के साथ 4 बिस्तर की आईसीयू और ओटी भी स्थापित की जा रही है। इस यूनिट में अग्नि-दुर्घटना से घायल मरीजों की देखभाल के लिये प्रशिक्षित नर्स, पेरामेडिकल वर्कर्स, सामान्य शल्य चिकित्सक के अलावा बर्न प्लास्टिक सर्जन भी उपलब्ध रहेंगे। यह यूनिट मरीजों को पुनर्वास और फिजियोथैरेपी जैसी सेवाएँ भी उपलब्ध करवाएगी। इस यूनिट से आम जनता को राहत पहुंचान की व्यवस्था की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिये समय-समय पर कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे। |
Monday, March 5, 2018
प्रदेश के 5 मेडिकल कॉलेजों में बर्न यूनिट की स्थापना होगी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment