| सरकार की मदद से 10 हजार से अधिक मुस्लिम बेटियों का हुआ निकाह |
| मध्यप्रदेश सामाजिक समरसता का पर्याय बना मंत्री श्री गोपाल भार्गव |
| अनुपपुर | 26-मार्च-2018 |
मुख्यमंत्री निकाह योजना के जरिये प्रदेश में अभी तक 10 हजार 676 मुस्लिम बेटियों का निकाह करवाया गया है। विवाह के लिये राज्य शासन ने इन बेटियों के परिवारों को 19 करोड़ 27 लाख रूपये की सहायता राशि दी है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना और मुख्यमंत्री निकाह योजना के क्रियान्वयन से मध्यप्रदेश में समरसता का वातावरण निर्मित हुआ है। यह बात पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने कही।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री भार्गव ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में चार लाख से अधिक कन्याओं के विवाह करवाये जा चुके हैं। इस योजना का शुभारंभ प्रदेश में अप्रैल-2006 से किया गया था। इसमें अभी तक कुल 4 लाख 27 हजार 114 कन्याओं का विवाह करवाया गया है। इसके लिए विभाग द्वारा 724 करोड़ 16 लाख रूपये की सहायता राशि दी गई। श्री गोपाल भार्गव ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री की पहल पर वर्ष 2012 से प्रदेश में मुस्लिम बेटियों के लिए "मुख्यमंत्री निकाह योजना" शुरू की गई। इस योजना में वर्ष 2012-13 में 1766 बेटियों, वर्ष 2013-14 में 2579, वर्ष 2014-15 में 1248, वर्ष 2015-16 में 2139, वर्ष 2016-17 में 1666 तथा वर्ष 2017-18 में 1278 बेटियों का निकाह करवाया गया है। |
Monday, March 26, 2018
सरकार की मदद से 10 हजार से अधिक मुस्लिम बेटियों का हुआ निकाह
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
ईव्हीएम की एफएलसी आज मास्टर टेªनर्स को उपस्थिति के निर्देश अनूपपुर 26 नवम्बर 2014/ ईव्हीएम की एफएलसी के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रि...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
खुलें में शौच से मुक्त गांव की परिकल्पना को सकार करने अभियान से जुडे छात्र-छात्राएं अनुपपुर | 18-जुलाई-2018 स...

No comments:
Post a Comment