| प्रदेश में 9 खनिज खण्ड ई-नीलामी के लिये तैयार |
| खनिज संसाधन का मूल्य 65 हजार करोड़ रुपये निर्धारित |
| अनुपपुर | 26-मार्च-2018 |
मध्यप्रदेश में खनिज भण्डारों की खोज कर उन्हें खनि-रियायतों के नियमों के अंतर्गत खदानें स्वीकृत की जा रही हैं, ताकि खनिज आधारित उद्योग की स्थापना के साथ-साथ खनिजों का मूल्य संवर्धन सुनिश्चित हो सके तथा इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर सृजित हो सकें।
खनिज साधन विभाग ने इस वर्ष 9 खनिज खण्डों को ई-नीलामी से देने के लिये तैयार किया गया है। इनका मूल्य करीब 65 हजार करोड़ रुपये है। इन 9 खनिज खण्डों में छतरपुर जिले की एक हीरा खनिज, सतना जिले की दो चूना-पत्थर खनिज, धार जिले की एक चूना-पत्थर खनिज, रीवा जिले का एक बॉक्साइड खनिज, जबलपुर जिले का एक आयरन खनिज, दमोह जिले के दो चूना-पत्थर खनिज और बैतूल जिले के एक ग्रेफाइट खनिज ब्लॉक शामिल हैं। भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण की स्टेट यूनिट, भोपाल ने 6 अतिरिक्त जी-2 श्रेणी के खनिज खण्ड विभाग को प्रस्तावित किये हैं। इनका परीक्षण किया जा रहा है। इसे भी नीलामी की प्रक्रिया में शामिल किया जा रहा है। खनिज साधन विभाग ने सतना जिले में तीन चूना-पत्थर खनिज खण्डों का जी-2 स्तर पर एनएमईटी फण्ड से एमईसीएल के माध्यम से अन्वेषण कार्य पूर्ण करवाया है। इसमें लगभग 550 मिलियन टन चूना-पत्थर होने का आकलन किया गया है। इसके अलावा, खनिज विभाग द्वारा धार और नीमच में दो चूना-पत्थर खनिज खण्डों में जी-2 स्तर के अन्वेषण का कार्य मध्यप्रदेश राज्य खनिज निगम के माध्यम से करवाया जा रहा है। इन दो खनिज खण्डों को भी आगामी नीलामी प्रक्रिया में शामिल किया जा रहा है। |
Monday, March 26, 2018
प्रदेश में 9 खनिज खण्ड ई-नीलामी के लिये तैयार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
बच्चे देश की धरोहर हैं, उनका समुचित पालन पोषण आवश्यक - विधानसभा दल सभापति ऊषा ठाकुर - अनुपपुर | 10-सितम्बर-2017 बच्...
-
जिले में अभी तक कुल 91.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज अनुपपुर | 26-जून-2018 अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानका...
-
प्रदेश के 54 लाख विद्यार्थियो की मूलभूत दक्षताओं का आकलन दूरदर्शन से प्रसारित हो रहा विशेष कार्यक्रम अनुपपुर | 25-जून-2018 ...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
गांव-गांव में घूमकर आयुक्त श्री शर्मा ने खोजे नामांतरण एवं सीमांकन के प्रकरण - अनुपपुर | 10-सितम्बर-2017 आयुक्त...

No comments:
Post a Comment