| जिले के शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिये फेसिलिटेटर का चयन परीक्षा 3 अप्रैल को |
| अनुपपुर | 26-मार्च-2018 |
जिला परियोजना संमन्वयक अनूपपुर ने बताया है कि जिले के प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के शिक्षकों को विषयवार प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु मास्टर फेसिलिटेटर का चयन किया जाना है। फेसिलिटेटर के चयन हेतु जिन अभ्यर्थियों ने आन लाईन आवेदन किया है। उनका स्क्रीनिंग टेस्ट शासकीय मॉडल उमावि रमसा अनूपपुर में 03 अप्रैल 2018 को प्रातः 9:30 बजे से आयोजित किया जायेगा।
उन्होंने बताया है कि स्क्रीनिंग टेस्ट 2 चरण में किया जायेगा। प्रथम चरण में प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय अभ्यर्थी द्वारा चयनित प्रथम विषय का 11:00 से 12:15 बजे तक एवं द्वितीय चरण में द्वितीय विषय का टेस्ट दोपहर 1:00 से 2:15 बजे तक होगा। उक्त प्रक्रिया में आन लाईन आवेदन प्राप्त करने के साथ-साथ समस्त जनशिक्षक एवं बीएसी का सम्मिलित होना अनिर्वाय है। स्क्रीनिंग टेस्ट के उपरान्त मॉक टेस्ट 04 अप्रैल 2018 को 11:00 बजे से होगा। जिसमें अभ्यर्थी टीएलएम व अन्य सहायक सामग्री सहित मॉक कक्षा संबंधित विषयवस्तु की तैयारी पैनल के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। |
Monday, March 26, 2018
जिले के शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिये फेसिलिटेटर का चयन परीक्षा 3 अप्रैल को
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
सफलता की कहानी लाख की खेती से हो रहा है आजीविका संवर्धन परंपरागत स्त्रोत से मिला आय का साधन अनूपपुर 21 मार्च 2018/ प्राचीन मह...

No comments:
Post a Comment