Wednesday, April 4, 2018

कानून व्यवस्था बनाये रखना शासन प्रशासन की पहली प्राथमिकता - आयुक्त श्रीवास्तव

कानून व्यवस्था बनाये रखना शासन प्रशासन की पहली प्राथमिकता - आयुक्त श्रीवास्तव 
सामाजिक समरसता बनी रहे, समाज में कड़वाहट नहीं आये - पुलिस महानिरीक्षक श्री कुलश्रेष्ठ 
अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018
 
   
    कानून व्यवस्था बनाये रखना सरकार की पहली प्राथमिकता है। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तथा पुलिस अधिकारी वर्तमान परिस्थितियों में नियमित रूप से संयुक्त भ्रमण करें, जनता से निरंतर संवाद बनाये रखें तथा सूचना तंत्र को मजबूत बनायें। जिससे अनूपपुर जिले का शांति का गौरवपूर्ण इतिहास बना रहे। आयुक्त शहडोल संभाग श्री रजनीश श्रीवास्तव एवं पुलिस महानिरीक्षक श्री आईपी कुलश्रेष्ठ ने उक्त निर्देश आज अनूपपुर जिला मुख्यालय में कलेक्ट्रेट सभागार में कानून व्यवस्था की मॉनीटिरिंग हेतु आयोजित कार्यपालिक दण्डाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक के दौरान दिये। बैठक में कलेक्टर श्री अजय शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री हितेश चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री वैष्णव शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
    पुलिस महानिरीक्षक श्री आईपी कुलश्रेष्ठ ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में हमे समाज में कड़वाहट घोलने वाले लोगों से सर्तक रहना है। हरहाल में सामाजिक समरसता बनाये रखना है। गलत कार्य करने वाले तथा शरारती तत्वों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाये। सूचना तंत्र को मजबूत किया जाय, इंटलीजेंस का संकलन किया जाय तथा निरंतर संवाद एवं निरंतर गश्त की कार्यवाही की जाय। सोशल मीडिया पर नजर रखी जाए, आवश्यकता अनुसार पम्पलेट वितरित किया जाय। पुलिस अमला जब भी भ्रमण में निकले तो उनके पास जाली,हेल्मेट तथा लाठी आवश्यक हो। डायल 100 सेवा को और मजबूत किया जाय। पेट्रोल पम्पों से खुला पेट्रोल नहीं बेचा जाए। सभी विभाग के अधिकारी सूचनाओं का आदान-प्रदान करें।
    कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने कहा कि धार्मिक स्थलों तथा अन्य जगहों पर लगी छोटी-छोटी मूर्तियों को चिन्हाकित कर लिया जाय तथा वहां पर अमला तैनात किया जाय। जिससे मूर्तियों से छेड़छाड़ नहीं हो। दो गुटों के धरना प्रदर्षन आमने-सामने नहीं हों इस बात की पूरी सतर्कता रखी जाय। पुलिस अधीक्षक श्री हितेश चौधरी ने कहा कि सक्षम अधिकारी द्वारा जो भी अनुमति दी जाय उसकी जानकारी कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को अनिवार्य रूप से दें। सूचना तंत्र की मॉनीटिरिंग हेतु सिस्टम बनाया जाय, जिसके तहत संबंधित खण्डस्तरीय एवं थानास्तरीय अधिकारी प्रतिदिन रिर्पोटिंग करें।

शासकीय सेवक अपने कार्यो से जनता का भरोसा जीतें -आयुक्त शहडोल संभाग श्री श्रीवास्तव

शासकीय सेवक अपने कार्यो से जनता का भरोसा जीतें -आयुक्त शहडोल संभाग श्री श्रीवास्तव 
 
अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018
 
   
    सभी शासकीय सेवक शासन के निर्देशों का पालन करते हुए योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाये तथा जनता का भरोसा जीतें। उक्त आशय के निर्देश आयुक्त शहडोल संभाग श्री रजनीश श्रीवास्तव ने आज कलेक्ट्रेट सभागार अनूपपुर में आयोजित विकास कार्यो की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को दिये। बैठक में कलेक्टर श्री अजय शर्मा, जिले के समस्त एसडीएम तथा विभिन्न विभागों के जिला एवं खण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
    आयुक्त श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता वाली योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जाय। वनाधिकार पट्टो का वितरण समय में सुनिश्चित हो तथा नये हितग्राहियों के चयन हेतु सर्वे का कार्य प्राथमिकता से किया जाये। आपने अधिकारियों को सचेत किया की समय पर सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण नहीं होने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। सभी अधिकारी लेवल 1 पर ही शिकायतों का निराकरण करायें। सभी ही सभी अधिकारी कार्यालय के लंबित कार्यों की मॉनीटिरिंग करें तथा स्वयं एवं कार्यालय के अन्य कर्मियों की टेबिल निरीक्षण करें। उन्होने कहा कि समाधान ऑनलाइन के दौरान विभिन्न जिलों से भी आने वाले मुद्दों की जानकारी अधिकारी रखें तथा इस तरह के प्रकरणों का अपने कार्यालय से निराकरण करायें। आयुक्त ने कहा कि भू-अर्जन का कोई भी प्रकरण लंबित न रहे। समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में अंतर विभागीय मुद्दों पर चर्चा हो तथा उनका निराकरण भी करायें। ग्रीष्मकाल के दौरान लोगों को पेयजल का संकट नहीं हो, जिले में सभी नलजल योजनाए संचालित रहें। इसी तरह नगरीय क्षेत्रों में भी मुख्यमंत्री जल आवर्धन योजना संचालित रहें। जिले के सभी महाविद्यालयों में जनभागीदारी समितियों की बैठक हों तथा उपलब्ध राशि से आवश्यक निर्माण कार्य करायी जाय।
    आयुक्त श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा की तथा सभी आवास शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए उन्होने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का लक्ष्य पूरा होने पर प्रसंनता व्यक्त की। आपने कहा कि उद्यानकीय विभाग वितरित किये गये कृषि यंत्रो, ड्रिप तथा पाली हाउस का सत्यापन कराये।
    कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने बताया कि जिले में असंगठित श्रमिकों के पंजीयन  का कार्य तेजी से किया जा रहा है अभी तक एक लाख छः हजार पंजीयन किये जा चुके है। आगामी 7 अप्रैल तक इस कार्य की पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है।

जिले के सभी चिकित्सालयों में मरीजों को मिले हर सुविधाएं - आयुक्त

जिले के सभी चिकित्सालयों में मरीजों को मिले हर सुविधाएं - आयुक्त 

अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018
 
   
    जिले भर में संचालित चिकित्सालयों में मरीजों को हर आवश्यक सुविधा मिले, यह हम सबका दायित्व है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी निरंतर चिकित्सालयों का भ्रमण करें, मरीजों से फीडबैक ले तथा जो भी कमियॉ मिले तत्काल सुधार करायें। चिकित्सालयों में आने वाले मरीजों को सुखद अनुभूति मिले इसके लिए साफ-सफाई, बिस्तरों में अच्छे कपडे़, स्टॉफ का विनम्र व्यवहार  होना चाहिए। वितरित किये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता भी अच्छी हो तथा समय पर वितरित हो। उक्त आशय के निर्देश आयुक्त शहडोल संभाग श्री रजनीश श्रीवास्तव ने आज कलेक्ट्रेट सभागार अनूपपुर में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को दिये। बैठक में कलेक्टर श्री अजय शर्मा, जिले के समस्त एसडीएम तथा विभिन्न विभागों के जिला एवं खण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
    आयुक्त श्रीवास्तव ने कहा कि अस्पतालों में जो भी मेडिकल उपकरण है वे सभी संचालित रहें तथा उनका लाभ आम जनता को मिले। चिकित्सको द्वारा मरीजों को दवाए बाजार से नहीं लिखी जाएं। आप ने जिला चिकित्सालय में ब्लड बैंक के संचालन की जानकारी तथा ब्लड सप्रेशन मशीन एवं डिजीटल एक्सरे मशीन की डिमांड संबंधी प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरपी श्रीवास्तव को दिये। बैठक में कलेक्टर श्री अजय शर्मा, जिले के समस्त एसडीएम तथा विभिन्न विभागों के जिला एवं खण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। 

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें