| ’पेयजल प्राप्त कर बिसालु के चेहरे में आयी मुस्कान’ "सफलता की कहानी" |
| ’त्वरित कार्यवाही से विश्वास की जड़े हुई और गहरी’ |
| अनुपपुर | 25-अप्रैल-2018 |
जिला प्रशासन की इस संवेदनशीलता से प्रशासनिक व्यवस्था एवं शासन के प्रति क्षेत्र के लोगों का विश्वास दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। |
Wednesday, April 25, 2018
"सफलता की कहानी"पेयजल प्राप्त कर बिसालु के चेहरे में आयी मुस्कान’
70 प्रतिशत अंक लाने वाले विद्यार्थियों को ‘मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना का मिलेगा लाभ-मुख्यमंत्री श्री चौहान
| 70 प्रतिशत अंक लाने वाले विद्यार्थियों को ‘मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना का मिलेगा लाभ-मुख्यमंत्री श्री चौहान |
| अनुपपुर | 25-अप्रैल-2018 |
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अगले वर्ष से कक्षा 12वीं की परीक्षा में 70 प्रतिशत अंक लाने वाले विद्यार्थियों को ‘मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना’ का लाभ मिलेगा. वर्तमान में इस के लिए 75 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता है. श्री चौहान ने इसके अलावा, योजना के पात्र विद्यार्थियों के परिवार की वार्षिक आय सीमा मौजूदा छह लाख रुपये से बढ़ाकर आठ लाख रुपये करने की घोषणा की है.
उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री मेधावी विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना का लाभ इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा ज्वाइंट इंटरेन्स एग्जामिनेशन (जेईई) मेंस में डेढ़ लाख तक मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को दिया जायेगा. अब तक यह लाभ जेईई में 50,000 रैंक तक आने वाले विद्यार्थियों को ही मिलेगी। |
"सफलता की कहानी" प्रशासन समरसता से मलरमट्टा ग्राम वासियों की पेयजल समस्या का हुआ निराकरण
| प्रशासन समरसता से मलरमट्टा ग्राम वासियों की पेयजल समस्या का हुआ निराकरण "सफलता की कहानी" |
| अनुपपुर | 25-अप्रैल-2018 |
मलरमट्टा ग्राम में वोरिंग मशीन पहुंचने का रास्ता नहीं होने के कारण पेयजल समस्या का निदान नहीं हो पा रहा था। ग्राम के लोगों ने आपनी इस समस्या को आयुक्त शहडोल संभाग श्री रजनीश श्रीवास्तव तक पहुंचाई। उन्होने त्वरित कार्यवाही करते हुए अनूपपुर कलेक्टर श्री अजय शर्मा तथा कार्यपालन यंत्री लो.स्वा.यां अनूपपुर श्री एच.एस.धुर्वे को मोबाईल से समस्या के निराकरण के निर्देश दिये। कलेक्टर अनूपपुर ने तत्परतापूर्वक ग्राम का भ्रमण किया, उनसे हैण्ड पम्प उत्खनन हेतु स्थल चयन पर चर्चा की तथा लो.स्वा.यां. विभाग को ट्रेक्टर के माध्यम से बोरिंग मशीन खीचकर स्थल तक ले जाने एवं बोरिंग कर हैण्ड पम्प स्थापित कराने के निर्देश दिये। विभागीय अधिकारियों ने भी हिम्मत दिखाई तथा एक सप्ताह के भीतर गांव चार बोरिंग कर हैण्ड पम्प प्रतिस्थापित कर दिया। हैण्ड पम्प से पयाप्त पानी मिलने लगा। मलरमट्टा ग्राम के आदिवासी परिवार काफी खुश है। उनका कहना है कि उन्होने कभी सोचा भी नहीं था कि इस तत्परता के साथ समस्या का निदान हो जायेगा। अब हम सबको पीने के लिये शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल मिलने लगा है। हम सबका प्रदेश सरकार एवं प्रशासन कि प्रति विश्वास बढ़ गया है। ग्रीष्मकाल में पेयजल की व्यवस्था हो जाने से हम सब प्रसन्न है। प्रदेश सरकार जिनके कारण इनता तत्परता से कार्य हुआ को धन्यवाद देते है। |
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
गाँव वालों की आय बढ़ाने के प्रयासों से गाँवों में आई है खुशहाली - अनुपपुर | 04-मार्च-2018 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह...
-
सौभाग्य योजना का 98.77 प्रतिशत कार्य पूर्ण प्रदेश के 38 जिलों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण अनुपपुर | 19-सितम्बर-2018 प...
-
ज़िला खनिज प्रतिष्ठान निधि अंतर्गत स्वीकृत/क्रियान्वित निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आज अनूपपुर 12 जुलाई 2018/ मुख्य कार्यपालन ...
-
जम्मू-कश्मीर ने अपनाये राज्य निर्वाचन आयोग के नवाचार अनुपपुर | 06-सितम्बर-2018 जम्मू-कश्मीर ने मध्यप्रदेश राज्य न...
-
सफलता की कहानी जननी एवं शिशु दोनो की सुरक्षा सर्वोपरि प्रसव पूर्व जाँच एवं संस्थागत प्रोत्साहन अंतर्गत अनूपपुर में 1.30 करोड़ के हितलाभ का ह...


