Thursday, April 19, 2018

संस्कारवान और समयानुकूल शिक्षा-शिक्षण के लिये शोध कार्य आवश्यक

संस्कारवान और समयानुकूल शिक्षा-शिक्षण के लिये शोध कार्य आवश्यक 
मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा विद्या भारती शोध संस्थान का भूमि-पूजन 
अनुपपुर | 19-अप्रैल-2018
 
   
    मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि संस्कारवान और समयानुकूल शिक्षा-शिक्षण के लिये शोध कार्य आवश्यक है। शिक्षा के उद्देश्यों, ज्ञान, कौशल और नागरिक संस्कार देने के लिये निरंतर अनुसंधान किया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि सैद्धांतिक शिक्षा के साथ व्यवहारिक शिक्षा भी जरूरी है। आजीविका को भी शिक्षा से जोड़ने के प्रयास समय की जरूरत है। श्री चौहान आज विद्या भारती मध्यक्षेत्र के प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान के भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
    मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान और आजीविका का माध्यम नहीं है। संस्कारवान नागरिक तैयार करना भी शिक्षा की जिम्मेदारी है। अपने लिये नहीं, देश के लिये जीने वाले संस्कारयुक्त नागरिकों को तैयार करने में विद्या भारती के प्रयासों का उल्लेख करते हुये उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर क्षेत्रों में भी विद्या भारती के संस्थान अच्छी शिक्षा देते हैं। संस्थान के विद्यालयों, शिक्षा की गुणवत्ता की सराहना करते हुये श्री चौहान ने कहा कि विद्या भारती, समाज धारित और पोषित संस्थान है। सहयोग में मात्रा नहीं, श्रद्धा और सहयोग भाव महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने रामचरित्र मानस के प्रसंग के उल्लेख में बताया कि सेतु बांध के निर्माण में महावीर वानरों के साथ ही रेत के कुछ कण लाने वाली गिलहरी के सहयोग को भी भगवान श्रीराम ने बहुत महत्वपूर्ण बताया है।
    राष्ट्रीय अध्यक्ष, विद्या भारती शिक्षा संस्थान श्री गोविंद शर्मा ने कहा कि विद्या भारती हर क्षेत्र के पहुँच और साधन विहीन क्षेत्रों में उच्चतर माध्यमिक स्तर तक शिक्षा देने का कार्य कर रही है। अगले शिक्षा सत्र से महाविद्यालयीन शिक्षा का कार्य भी संस्थान द्वारा प्रारंभ किया जायेगा। राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में विद्या भारती संस्थान के खिलाड़ी विद्यार्थियों ने 50 स्वर्ण पदक सहित 150 पदक जीते हैं। विद्या भारती को सर्वाधिक अनुशासित टीम का पदक भी प्राप्त हुआ है।
    कार्यक्रम में बताया गया कि शोध केन्द्र के निर्माण पर 3.5 करोड़ रुपये का व्यय अनुमानित है। कुल 24 हजार वर्ग फिट में बनने वाले इस बहुमंजिला भवन में 12 आवासीय-कक्ष, 2 सभा-कक्ष, भोजन-कक्ष, पुस्तकालय सहित शिक्षण-प्रशिक्षण केन्द्र की सभी सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।
    इस अवसर पर विद्या भारती शिक्षा संस्थान के सह संगठन मंत्री श्री रामअरावकर, मध्यप्रांत के अध्यक्ष श्री सुरेश गुप्ता सहित शिक्षा संस्थान के पूर्व, वर्तमान पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लू के प्रभाव को गंभीरता से लें आवश्यक सावधानी रखें एवं सुरक्षित रहें - डॉ. आर.पी. श्रीवास्तव

लू के प्रभाव को गंभीरता से लें आवश्यक सावधानी रखें एवं सुरक्षित रहें - डॉ. आर.पी. श्रीवास्तव 

अनुपपुर | 19-अप्रैल-2018
 
   
   मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.पी. श्रीवास्तव ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वर्तमान में गर्मी के प्रकोप को देखते हुए लू से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरते। आप ने सलाह दी है कि गर्मी के दिनों में धूप में बाहर जाते समय हमेशा सफेद या हल्के रंग के ढीले कपड़ो का प्रयोग करें। घर से भर पेट पानी पी कर एवं ताजा भोजन कर के ही बाहर निकलें। गर्मी के मौसम में गर्दन के पिछले भाग कान व सिर को गमछे या तौलिये से ढंककर ही धूप में निकलें। रंगीन चश्में व छतरी का उपयोग करें। गर्मी में हमेशा पानी अधिक मात्रा में पानी पियें एवं पानी, छाछ, ओआरएस का घोल, घर में बने पेय पदार्थ जैसें- लस्सी, नीबू, पानी आम का पना इत्यादि का, अधिक से अधिक मात्रा में सेवन करें। जहां तक संभव हो ज्यादा समय तक धूप में खडे होकर व्यायाम, मेहनत और अन्य कार्य न करें।
   श्री श्रीवास्तव ने बताया कि सिरदर्द, बुखार, उल्टी, अत्याधिक पसीना एवं बेहोशी आना कमजोरी महसूस  होना शरीर में ऐठन नब्ज असमान्य होना आदि लू के लक्षण है। ऐसा होने पर सम्बधित व्यक्ति को छायादार जगह पर लेटाए, कपड़े ढीलें करें, पेयपदार्थ, कच्चेआम का पना आदि पिलाए। तापमान घटाने  के लिए ठंडे पानी की पट्टियां रखें साथ ही आवश्यकता पड़ने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंन्द्र में जाकर चित्किसकीय परामर्श लें।

सफलता की कहानी शासन की सेवाओं को सहूलियत के साथ जनता तक पहुंचा रहा है लोक सेवा केंद्र पुष्पराजगढ़ समाधान एक दिन मे 2285 आवेदनो का किया जा चुका है निराकरण उत्कृष्ट कार्य के लिए मिलेगा लोक सेवा उत्कृष्टता पुरुष्कार




सफलता की कहानी 
शासन की सेवाओं को सहूलियत के साथ जनता तक पहुंचा रहा है लोक सेवा केंद्र पुष्पराजगढ़ 
समाधान एक दिन मे  2285 आवेदनो का किया जा चुका है निराकरण 
उत्कृष्ट कार्य के लिए मिलेगा लोक सेवा उत्कृष्टता पुरुष्कार



अनूपपुर 19 अप्रैल 2018/ आम नागरिकों से जुड़ी हुई बहुत सी ऐसी सेवायें हैं, जिनके लिये उन्हें विभिन्न कार्यालयों में भटकना पड़ता है तथा कई बार दलालों के द्वारा ठगे जाते हैं। इसका मुख्य कारण नागरिकों में विभिन्न शासकीय सेवाओं को प्राप्त करने की प्रक्रिया स्पष्ट नहीं होना है। इन समस्याओं को दूर करने के लिये राज्य शासन द्वारा ''समाधान एक दिन में - जन सुविधा केन्द्र'' स्थापित किये गये हैं। 

आम जनों की इसी दौड़ को कम कर शासन की सेवाओं को जनता तक सहूलियत से पहुंचाने का कार्य कर रहा है लोक सेवा केंद्र पुष्पराजगढ़। लोक सेवा केंद्र पुष्पराजगढ़ के संचालक श्री कमलेश कुमार सिंह का कहना है कि जब सेवा प्राप्त करने के बाद आवेदक उन्हे धन्यवाद एवं आशीर्वाद देते हुए जाते हैं तो ऐसा लगता है कि उनका जीवन सार्थक हो गया है। आपने बताया कार्यालय का समस्त स्टाफ सदैव आवेदको की सहायता के लिए तत्पर रहता है। 
समाधान एक दिन व्यवस्था के अंतर्गत अब तक लोक सेवा केंद्र पुष्पराजगढ़ मे 2285 आवेदनो की प्राप्ति हुई है एवं सभी का निराकरण कर दिया गया है। केंद्र को समाधान एक दिन व्यवस्था मे इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण राज्य लोक सेवा अभिकरण द्वारा लोक सेवा उत्कृष्टता पुरुष्कार के लिए अनुशंसित किया गया है। लोक सेवा दिवस 28 अप्रैल को लोक सेवा केंद्र पुष्पराजगढ़ को सम्मानित किया जाएगा। 

ज़िला लोक सेवा प्रबन्धक अनुपपुर श्रीमती सोनू राजपूत बताती है कि जन सुविधा केन्द्र के संचालन में आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग कर इसे अधिक प्रभावशाली एवं उपयोगी बनाया गया है। जन सुविधा केन्द्र में न केवल आवेदन-पत्र प्राप्त कर प्रमाण-पत्र की जानकारी प्रदाय की जायेगी, बल्कि आम नागरिकों को विभिन्न प्रकार के आवेदन प्रस्तुत करने में सहायता भी प्रदान की जाती है। जन सुविधा केन्द्र में प्रतिदिन पूर्वान्ह में (जिले द्वारा निर्धारित समयावधि में) प्राप्त होने वाले आवेदनों का परीक्षण कर उसी दिन अपरान्ह में (जिले द्वारा निर्धारित समय पर) प्रमाण-पत्र जारी किये जायेंगे। यदि आवेदन में कोई कमी रहती है, तो कमी का कारण बताते हुये पत्र जारी किये जाते है। निर्धारित अवधि के बाद कार्यालयीन समय में आवेदन प्रस्तुत करने वाले नागरिकों को अगले दिन प्रमाण-पत्र पत्र दिये जाते हैं। आवेदन-पत्रों को भरने के लिये केन्द्र में सहायता भी उपलब्ध कराई गई है।आवेदन-पत्र, टोकन इत्यादि की व्यवस्था के लिये सम्यक शुल्क (जिलों द्वारा) निर्धारित किया गया है, ताकि व्यवस्था वित्त पोषित रहे। जन-सुविधा केन्द्र से उपलब्ध कराई जाने वाली सेवायें मूल निवासी प्रमाण-पत्र, अस्थायी जाति प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण पत्र,एफ़आईआर की प्रति प्रदान करना, राजस्व न्यायालयों के अंतिम आदेश की छायाप्रति, लर्निंग ड्राइविंग लाईसेंस की प्रतिलिपि, वाहन फ़िटनेस प्रमाण पत्र की छायाप्रति, डुप्लीकेट वाहन पंजीयन कार्ड, प्रसूति अवकाश सहायता योजना, जननी सुरक्षा योजना, वृद्धावस्था, विधवा एवं निःशक्त पेंशन योजना की प्रथम बार स्वीकृति एवं प्रदाय, रोजगार कार्यालय मे पंजीयन एवं पंजीयन का नवीनीकरण, मतदाता सूची की सत्यापित प्रति आदि सेवाओं का प्रदाय किया जा रहा है। 

कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने लोक सेवा केंद्र को मिल रहे सम्मान के लिए बधाई देते हुए कहा शासन द्वारा जिस मंशा से यह व्यवस्था लाई गयी है उस सोच के क्रियान्वयन का लोक सेवा केंद्र पुष्पराजगढ़ उपयुक्त उदाहरण है। आपने ज़िले के अन्य विभागो एवं अधिकारियों को लोक सेवा गारंटी एवं सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत चिन्हित सेवाओं के प्रदाय एवं आवेदनो के निराकरण मे ऐसी ही उत्कृष्टता को प्राप्त करने के लिए कहा है।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें