सुगम्य निर्वाचन सम्पन्न कराने हेतु कलेक्टर ने दिए निर्देश
अनूपपुर 1 सितम्बर 2018/ कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रह पी ने दिव्यांग जनो की निर्वाचन प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सहज मतदान प्रक्रिया उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश निर्वाचन के लिए आयोजित विशेष बैठक में दिए हैं। मुख्यकार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत एवं स्वीप नोडल अधिकारी डॉ सलोनी सिडाना ने कलेक्टर को अवगत कराया कि दिव्यांग जनो का चिन्हांकन बूथ स्तर पर किया जा चुका है। आपने बताया कि दिव्यांग जनो की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु सुगम्य मतदान केंद्र सुविधाएँ एवं दिव्यांग जनो की सुविधा हेतु वोलंटियर्स का चिन्हांकन कार्य प्रगति पर है। बैठक में अपर कलेक्टर डॉ आरपी तिवारी, एसडीएम एवं तहसीलदार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment