Saturday, September 1, 2018

मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने के साथ मतदान भी महत्वपूर्ण - कलेक्टर कलेक्ट्रैट सभागार में आयोजित हुई विशेष निर्वाचन बैठक

मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने के साथ मतदान भी महत्वपूर्ण - कलेक्टर
कलेक्ट्रैट सभागार में आयोजित हुई विशेष निर्वाचन बैठक


अनूपपुर 1 सितम्बर 2018/ मतदान हर एक नागरिक का अधिकार है और कर्तव्य भी। कोई भी पात्र मतदाता निर्वाचक नामावली में नाम न जुड़ने से मतदान से वंचित नही होना चाहिए। उक्त निर्देश कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने निर्वाचन में आमजनो की सहभागिता बढ़ाने एवं शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने हेतु कलेक्ट्रैट सभागार में आयोजित विशेष बैठक में दिए। बैठक में कलेक्टर ने निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने की गतिविधि में ऐसे क्षेत्र जहाँ महिलाओं का पंजीयन कम है एवं कम ईपी प्रतिशत वाले क्षेत्रों में बूथ लेवल पर कैम्प लगाकर एवं घर-घर जाकर हर एक पात्र को पंजीकृत करने हेतु युद्धस्तर पर प्रयास करने के लिए कहा है। श्रीमती अनुग्रह पी ने महिला बाल विकास एवं आजीविका के ज़मीनी कार्यकर्ताओं एवं सवसहायता समूह के सदस्यों के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूकता लाने हेतु अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। आपने आगामी विधानसभा में प्रयोग में लाई जाने वाली वीवीपीएटी मशीन से लोगों को अवगत कराने हेतु व्यापक प्रदर्शन करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में मुख्यकार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत एवं स्वीप नोडल अधिकारी डॉ सलोनी सिडाना, अपर कलेक्टर डॉ आर पी तिवारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें