| यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिये प्रदेश स्तर पर अभियान |
| मुख्यमंत्री श्री चौहान भोपाल में 4 सितम्बर को करेंगे शुभारंभ |
| अनुपपुर | 01-सितम्बर-2018 |
राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिये प्रदेश स्तर पर अभियान चलाने के निर्देश दिये गये थे। इस संबंध में प्रदेश स्तर पर 4 से 11 सितम्बर तक सभी जिलों में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया जायेगा।
अभियान को सफल बनाने के लिये जन-प्रतिनिधियों, समाज के संभ्रांत एवं जिम्मेदार व्यक्तियों, संतों, समाज सेवी संगठनों, स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को जोड़ा जायेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 4 सितम्बर को मुख्यमंत्री द्वारा भोपाल में किया जायेगा। इसके अंतर्गत शहर के प्रमुख चौराहों पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसमें जन प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस जन जागरूकता अभियान में कार्यक्रम के शुभारंभ के साथ ही दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने एवं अन्य यातायात नियमों के प्रचार प्रसार तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिये विभिन्न कार्यक्रम, दो पहिया वाहन रैली तथा व्यापक प्रचार प्रसार के अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। आठ दिन तक चलने वाले इस जागरूकता अभियान में हेलमेट लगाने, सीट बेल्ट बांधने, शराब पीकर वाहन न चलाने, बिना ड्रायविंग लायसेंस एवं बिना बीमा वाहन न चलाने, रेड लाईट जंपिंग एवं ओवर स्पीडिंग की रोकथाम, ट्रैक्टर-ट्राली, ट्रक में सवारी न बिठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने जैसे नियमों के प्रति विशेष रूप से जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जायेगा। शहर के विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों में यातायात नियमों के पालन एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिये कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। कृषि मंडि़यों, हाट, बाजार, एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रैक्टर आदि को बिना ड्रायविंग लायसेंस न चलाने तथा ट्रैक्टर-ट्राली, ट्रक, मिनी ट्रक में सवारी न बैठाने के प्रति जागरूकता बढ़ानें के लिए कार्यक्रम किये जायेंगे तथा ट्रैक्टर-ट्राली, ट्रक, मिनी ट्रक आदि में पीछे की ओर रेडियम टेप लगाये जायेंगे। यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलाया जायेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित थानों, जन-प्रतिनिधियों, स्थानीय निकाय एवं ग्राम रक्षा समिति के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। |
Saturday, September 1, 2018
यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिये प्रदेश स्तर पर अभियान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
गाँव वालों की आय बढ़ाने के प्रयासों से गाँवों में आई है खुशहाली - अनुपपुर | 04-मार्च-2018 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह...
-
सौभाग्य योजना का 98.77 प्रतिशत कार्य पूर्ण प्रदेश के 38 जिलों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण अनुपपुर | 19-सितम्बर-2018 प...
-
ज़िला खनिज प्रतिष्ठान निधि अंतर्गत स्वीकृत/क्रियान्वित निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आज अनूपपुर 12 जुलाई 2018/ मुख्य कार्यपालन ...
-
जम्मू-कश्मीर ने अपनाये राज्य निर्वाचन आयोग के नवाचार अनुपपुर | 06-सितम्बर-2018 जम्मू-कश्मीर ने मध्यप्रदेश राज्य न...
-
सफलता की कहानी जननी एवं शिशु दोनो की सुरक्षा सर्वोपरि प्रसव पूर्व जाँच एवं संस्थागत प्रोत्साहन अंतर्गत अनूपपुर में 1.30 करोड़ के हितलाभ का ह...

No comments:
Post a Comment