Thursday, September 6, 2018

प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए श्रीमती मंजूलता सिंह हुईं सम्मानित

प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए श्रीमती मंजूलता सिंह हुईं सम्मानित



अनूपपुर 6 सितंबर 2018/ प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए ज़िला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती मंज़ूलता सिंह को प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग श्री जेएन कंसोटिया द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। उल्लेखनीय है कि अनूपपुर ज़िला प्रधानमंत्री मातृवंदना योजनांतर्गत लक्ष्य की प्राप्ति में प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रहा है। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने श्रीमती मंज़ूलता सिंह एवं कार्य में जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए अन्य विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुकरण करने के लिए कहा है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें