हाट बाज़ारों में जाकर मतदाताओं को करे जागरूक - डॉ सिडाना
हर एक वोट महत्वपूर्ण अवधारणा पर केंद्रित है मतदाता जागरूकता का अभियान
अनूपपुर 6 सितम्बर 2018/ मुख्यकार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत एवं स्वीप नोडल अधिकारी डॉ सलोनी सिडाना ने मतदाताओं को जागरूक कर मतदान प्रक्रिया में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु सम्पूर्ण ज़िले में मतदाता जागरूकता हेतु विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया है। इसके अंतर्गत हाट बाज़ारों,शासकीय विद्यालयों , शासकीय कार्यालयों आदि ऐसे स्थान जहाँ जन समुदायों की बहुलता हो में जाकर मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट से अवगत कराने के साथ साथ मतदान के महत्व एवं ज़िम्मेदारी से अवगत कराया जाएगा। हर एक वोट महत्वपूर्ण है इस धारणा पर यह अभियान केंद्रित है। डॉ सिडाना द्वारा जारी किए गए आदेशानुसार तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं मास्टर ट्रेनर्स की यह टीम 7 सितम्बर से यह अभियान चालू कर 29 सितम्बर तक अनवरत चारों विकासखंडों में मतदाता जागरूकता की अलख जगाने का कार्य करेगी।
No comments:
Post a Comment