Thursday, September 6, 2018

मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला अनूपपुर के द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से मनाया गया जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह

मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला अनूपपुर के द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से मनाया गया जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 

अनुपपुर | 06-सितम्बर-2018
 
   
    जिला शिक्षा अधिकारी अनूपपुर श्री उदित कुमार बघेल के निर्देश पर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ  जिला अनूपपुर के द्वारा जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के डिप्टी कलेक्टर एवं सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग रिशी कुमार सिंघई  अनूपपुर, विशिष्ट अतिथि जिला परियोजना समन्वयक हेमंत कुमार खैरवार एवं अध्यक्षता नगरपालिका अनूपपुर के अध्यक्ष के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिले के 55 सेवा निवृत्त शिक्षकों का सम्मान तिलक, माल्यार्पण, शाल एवं श्रीफल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों का सम्मान भी किया गया। जिनमें 2007 में सम्मानित विद्याधर शर्मा, 2010 में सम्मानित नरेंद्र पटेल तथा 2014 में सम्मानित पुष्पेन्द्र कुमार पाण्डेय सामिल हैं। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन के दौरान अधिवेशन गीत निर्माणों के पावन युग में को सुनकर सभी उपस्थित शिक्षकसमुदाय मंत्रमुग्ध हो गए। साथ ही कार्यक्रम का संचालन भी मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह एवं जिला संगठन मंत्री नरेन्द्र पटेल एवं आभार प्रदर्शन शिक्षक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम पटेल के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए डिप्टी कलेक्टर एवं सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री सिंघई ने शिक्षा विभाग की हर समस्या के समाधान की बात कही गई। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि  शिक्षक कभी भी सेवा निवृत्त नहीं होते हैं। समाज में  शिक्षकों का स्थान  सर्वोपरि होता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए जिला परियोजना समन्वयक श्री खैरवार जी ने कहा कि शिक्षक समाज को नई दिशा देने वाले होते हैं। गुरु अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाले होते हैं। अध्यक्ष की आसंदी से बोलते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्री रामखेलावन राठौर जी ने कहा कि गुरु का स्थान  ईश्वर से भी ऊपर होता है। कार्यक्रम को पूर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अनूपपुर श्री सतीश कुमार तिवारी, विद्याधर शर्मा एवं नरेन्द्र पटेल के द्वारा भी संबोधित किया गया। कार्यक्रम में इस जिले की शिक्षिका श्रीमती अंजली सिंह को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से महामहिम  राज्यपाल द्वारा सम्मानित किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।सम्मान  प्राप्त करने वाले सेवा निवृत्त शिक्षकों में  बात। बृजभूषण शुक्ल, एम एम खान, शरीफ मंसूरी शावित्री तिवारी मीता दास, राम गोपाल सिंह सहित 55 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में जिला कोषाध्यक्ष संजय निगम,सी आर रविदास, सोना सिंह,राम नारायण तिवारी, मनोज कुमार सोनी, प्यारेलाल साहू,अमिता मरकाम, बृंदावन पटेल, संतोष पटेल, विनोद द्विवेदी, सुनील कुमार पटेल, हेतराम साहू, अहिवरन सिंह, सीताशरण शर्मा, संजय रस्तोगी, हीरालाल नायक,राजभान मिश्रा के साथ भारी संख्या में शिक्षक साथी उपस्थित  रहे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें