| शहडोल एवं रीवा संभाग की एक दिवसीय कार्यशाला 7 सितम्बर को रीवा में |
| अनुपपुर | 06-सितम्बर-2018 |
संयुक्त आयुक्त विकास शहडोल श्री जे.के.जैन ने बताया कि मध्यप्रदेश जैव विविधता, रणनीति एवं कार्ययोजना 2018-30 के निर्माण की कार्यवाही जारी है। इस प्ररिप्रेक्ष्य में 7 ईको रीजनवार में एक-एक दिवसीय कार्यशाला रीवा एवं शहडोल संभाग संभागायुक्त की अध्यक्षता में संभागीय मुख्यालय रीवा में 7 सितम्बर 2018 को प्रात: 9.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होटल रेड कारपेट उद्योग बिहार क्षेत्र चोरहटा रीवा में निर्धारित की गई है। उन्होने बताया कि मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड द्वारा कार्यशाला में मध्यप्रदेश जैवविविधता, रणनीति एवं कार्ययोजना 2018-30 के परिप्रेक्ष्य में विभिन्न विभागों से संबंधित जैवविविधता, संरक्षण एवं संवर्द्धन के विभिन्न मुद्दों पर सुझाव, अभिमत प्राप्त किये जायेंगें। उन्होने बताया कि मध्यप्रदेश के जैव विविधता संरक्षण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कार्य है। इस महत्वपूर्ण कार्य में पशु पालन विभाग का सक्रिय सहयोग आवश्यक है। कार्यशाला जैवविविधता पर केन्द्रित है। इस कार्यशाला में संभाग एवं जिलों में जैवविविधिता से संबंधित क्रियान्वित विभागों की कार्ययोजना, परियोजना एवं विभिन्न गतिविधियों के संचालन के उद्देश्यों उनके भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्यों की जानकारी के साथ कार्यशाला में अनिवार्य में रूप से उपस्थित रहें।
|
Thursday, September 6, 2018
शहडोल एवं रीवा संभाग की एक दिवसीय कार्यशाला 7 सितम्बर को रीवा में
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment