| 6885 तेन्दुपत्ता संग्राहको को मिली 2 करोड़ 86 लाख की राशि |
| तेन्दुपत्ता लाभांश वितरण समारोह सम्पन्न, सभी वर्गों को सशक्त करना है शासन का लक्ष्य - विधायक श्री रौतेल |
| अनुपपुर | 31-अगस्त-2018 |
वन क्लिक से किया राशि का हस्तांतरण
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रामलाल रौतेल ने वन क्लिक से प्रोत्साहन राशि का हस्तांतरण सीधे तेन्दुपत्ता संग्राहको के खातों में कर दिया। वन मंड़लाधिकारी श्री जे एस भार्गव ने बताया कि अनूपपुर अंतर्गत 6885 तेन्दुपत्ता संग्राहको को 2 करोड़ 86 लाख की राशि प्रदाय की गयी है। उक्त में से 274 संग्राहको को जिनकी प्रोत्साहन राशि 1 हजार से कम थी उन्हें 1 लाख 65 हजार राशि नगद तथा 6611 संग्राहको को 2 करोड़ 85 लाख की राशि वन क्लिक के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक ट्रान्सफर द्वारा सीधे खातों में प्रदाय की गयी है। आपने बताया कि उक्त राशि अनूपपुर अंतर्गत 4 प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों क्रमश: अनूपपुर समिति में 1702 संग्राहको को 95 लाख 84 हजार, वेंकटनगर समिति में 2284 संग्राहको को 88 लाख 20 हजार, बिजुरी समिति में 1937 संग्राहको को 69 लाख 25 हजार एवं बसनियाँ समिति में 962 संग्राहको को 33 लाख 47 हजार की राशि आज कार्यक्रम के दौरान प्रदाय की गयी है।
मुख्यमंत्री जी के उदबोधन का किया गया सीधा प्रसारण
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी के सम्बोधन के श्रवण एवं दर्शन की व्यवस्था की गयी थी। अनूपपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए तेन्दुपत्ता संग्राहको एवं उपस्थित जनो ने मुख्यमंत्री जी के उदबोधन को सुना एवं देखा।कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुदामा सिंह सिंग्राम, विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री रामदास पुरी समेत वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, स्थानीय जन प्रतिनिधि, पत्रकार, तेन्दुपत्ता संग्राहक एवं आम जन उपस्थित थे। |
Friday, August 31, 2018
6885 तेन्दुपत्ता संग्राहको को मिली 2 करोड़ 86 लाख की राशि
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
ईव्हीएम की एफएलसी आज मास्टर टेªनर्स को उपस्थिति के निर्देश अनूपपुर 26 नवम्बर 2014/ ईव्हीएम की एफएलसी के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रि...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
खुलें में शौच से मुक्त गांव की परिकल्पना को सकार करने अभियान से जुडे छात्र-छात्राएं अनुपपुर | 18-जुलाई-2018 स...

No comments:
Post a Comment