| हर्षिता तोमर बनी सबसे कम उम्र की एशियन गेम्स पदक विजेता |
| खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने दी बधाई |
| अनुपपुर | 31-अगस्त-2018 |
होशंगाबाद जिले की 16 वर्षीय हर्षिता तोमर मध्यप्रदेश की पहली ऐसी कम उम्र की खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने एशियन गेम्स में पदक हासिल किया है। हर्षिता तोमर ने जर्काता में चल रहे एशियन गेम्स के सेलिंग (लेसर4.7) प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया है।
खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने हर्षिता की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश सेलिंग अकादमी की खिलाड़ी हर्षिता तोमर ने एशियन गेम्स में पुरूषों को पछाड़ते हुए प्रदेश को पहला व्यक्तिगत पदक दिलवाया है। श्रीमती सिंधिया ने कहा है कि ये बस शुरूआत है, मध्यप्रदेश में खेल और खिलाड़ियों का भविष्य बेहतरीन प्रशिक्षकों के हाथों में है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं के माध्यम से खिलाड़ी अपना बेहतर प्रदर्शन कर रहे है। उल्लेखनीय है कि पिछले तीन सालों में मध्यप्रदेश सेलिंग अकादमी की हर्षिता तोमर ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तीन स्वर्ण पदक तथा एक कांस्य पदक हासिल किया है। |
Friday, August 31, 2018
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment