| शिक्षकों की भर्ती में 50 प्रतिशत होगी बेटियाँ - मुख्यमंत्री श्री चौहान |
| मुख्यमंत्री ने पृथ्वीपुर को दी 21 करोड़ के निर्माण कार्यों की सौगात |
| अनुपपुर | 31-अगस्त-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज टीकमगढ़ जिले के पृथ्वीपुर में कहा कि सितम्बर माह में शिक्षकों की भर्ती की जायेगी। इसमें 50 प्रतिशत स्थान बेटियों के लिये होंगे। श्री चौहान पृथ्वीपुर में 21 करोड़ से भी अधिक के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन करने के बाद विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि संबल योजना प्रदेश में गरीबों की जिन्दगी बदलने का अभियान है। राज्य सरकार ने गरीबों की जिन्दगी को खुशहाल बनाने के लिये अपना खजाना खोल दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की कथनी और करनी में कोई अन्तर नहीं है। सरकार जो कहती है, वह करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पूर्ववर्ती सरकारों की तरह गरीबी हटाने का सिर्फ नारा ही नहीं दिया है, बल्कि गरीबों के साथ न्याय किया है। उन्होंने विकास और जन-कल्याण की राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि पृथ्वीपुर क्षेत्र में 173 करोड़ लागत की समूह नल-जल योजना पूरी हो गई है। अब इस योजना से क्षेत्र के सभी 150 गाँवों में नल के माध्यम से घर-घर पानी पहुँचाया जायेगा।
केन-बेतवा परियोजना से प्रदेश को भी मिलेगा पानी
श्री चौहान ने कहा कि बान-सुजारा सिंचाई परियोजना से बुन्देलखंड के इस अंचल में हरियाली, खुशहाली और समृद्धि आयेगी। केन-बेतवा परियोजना की चर्चा करते हुए बताया कि प्रदेश के हिस्से के पानी के बारे में उत्तरप्रदेश सरकार से बातचीत चल रही है। हमें अपने हिस्से का पानी मिलेगा, जिससे इस क्षेत्र की सिंचाई की तस्वीर ही बदल जायेगी। राज्य सरकार ने सिंचाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।श्री चौहान ने सौभाग्य योजना की जानकारी देते हुए कहा कि हर गाँव, मजरे और टोलों में बिजली पहुँच रही है। वह दिन दूर नहीं, जब हर गरीब के घर में बिजली से उजाला होगा। श्री चौहान ने कहा कि संबल योजना में गरीब परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए राज्य सरकार हर तरह की सुविधाएँ और सहायता मुहैया करवा रही है। उन्होंने इन परिवारों का आव्हान किया कि बच्चों की उच्च शिक्षा के खर्चें की चिंता छोड़ उन्हें खूब पढ़ाये, आगे बढ़ाये, पूरी व्यवस्था राज्य सरकार करेगी। इस मौके पर केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार, प्रभारी मंत्री श्री रुस्तम सिंह, विधायक श्रीमती अनीता सुनील नायक और श्री अनिल जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पर्वतलाल अहिरवार, अन्य जन-प्रतिनिधि और विशाल जन-समुदाय मौजूद था। |
Friday, August 31, 2018
शिक्षकों की भर्ती में 50 प्रतिशत होगी बेटियाँ - मुख्यमंत्री श्री चौहान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment