| किसान की लागत में 50 प्रतिशत जोड़कर तय होंगे फसल के समर्थन मूल्य |
| अनुपपुर | 03-सितम्बर-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गत दिवस सीधी जिले के अमरपुर में कहा कि राज्य सरकार किसानों की लागत में 50 प्रतिशत जोड़कर उनकी फसल का समर्थन मूल्य तय करेगी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष धान का उपार्जन 1700 रूपये प्रति क्विंटल की दर से किया जाएगा। श्री चौहान आज अमरपुर में 204 करोड़ की लागत की महान परियोजना के द्वितीय चरण का भूमि-पूजन कर रहे थे।। मुख्यमंत्री ने सीधी जिले में करीब 39 करोड़ रूपये के विकास और निर्माण कार्यो का शिलान्यास एवं भूमि-पूजन भी किया।
श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 40 लाख हेक्टेयर में सिंचाई की व्यवस्था की है। बाणसागर परियोजना से पूरे विन्ध्य क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया गया है। गुलाब सागर महान परियोजना से सीधी जिले में सिंचाई का विस्तार किया जा रहा है। महान परियोजना बहरी नहर विस्तार द्वितीय चरण में 25 किमी महान मुख्य नहर तथा 72 किमी माइनर नहरों का निर्माण होगा। निर्माण पूर्ण होने पर सीधी एवं सिहावल विकासखण्ड के 75 ग्रामों की 7424 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। इस योजना से 27 हजार से अधिक कृषक लाभान्वित होंगे। लाभान्वित कृषकों की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति में सुधार होगा, भू-जल स्तर में वृद्धि होगी,पशुओं को पर्याप्त चारा एवं पानी की उपलब्धता होगी। मुख्यमंत्री ने जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों से आग्रह किए कि वे योजनाओं का लाभ लेने के लिए अधिकार के साथ आगे आएँ। सरकार ने विकास के साथ जनता की जिन्दगी बदलने का अभियान शुरू किया है। समाज के कमजोर वर्ग को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध करवाने के लिए संबल योजना आरंभ की गयी है, जिसके माध्यम से गरीब परिवारों को पट्टा, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार की सुविधा दी जा रही है। योजना में गरीब परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए राज्य सरकार हर तरीके की सुविधाएँ और सहायता मुहैया करवा रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों को खूब पढ़ायें, पूरी व्यवस्था राज्य सरकार करेगी। गरीब परिवारों को भारी भरकम बिजली के बिल को माफ कर उन्हें मात्र 200 रूपये प्रतिमाह के मान से बिजली बिल दिये जा रहे है। सौभाग्य योजना श्री चौहान ने कहा कि सौभाग्य योजना से हर गाँव और मजरे-टोले में बिजली पहुँच रही है। अब वह दिन दूर नहीं है, जब हर गरीब के घर में बिजली हो। |
Monday, September 3, 2018
किसान की लागत में 50 प्रतिशत जोड़कर तय होंगे फसल के समर्थन मूल्य
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
गाँव वालों की आय बढ़ाने के प्रयासों से गाँवों में आई है खुशहाली - अनुपपुर | 04-मार्च-2018 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह...
-
सौभाग्य योजना का 98.77 प्रतिशत कार्य पूर्ण प्रदेश के 38 जिलों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण अनुपपुर | 19-सितम्बर-2018 प...
-
ज़िला खनिज प्रतिष्ठान निधि अंतर्गत स्वीकृत/क्रियान्वित निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आज अनूपपुर 12 जुलाई 2018/ मुख्य कार्यपालन ...
-
जम्मू-कश्मीर ने अपनाये राज्य निर्वाचन आयोग के नवाचार अनुपपुर | 06-सितम्बर-2018 जम्मू-कश्मीर ने मध्यप्रदेश राज्य न...
-
सफलता की कहानी जननी एवं शिशु दोनो की सुरक्षा सर्वोपरि प्रसव पूर्व जाँच एवं संस्थागत प्रोत्साहन अंतर्गत अनूपपुर में 1.30 करोड़ के हितलाभ का ह...

No comments:
Post a Comment