निर्वाचन सम्बंधी एम्प्लॉई डाटा की प्रविष्टियाँ 12 सितम्बर तक करें पूर्ण
अनूपपुर 10 सितम्बर 2018/ ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने सभी विभागों/ कार्यालय प्रमुखों को निर्वाचन सम्बंधी एम्प्लॉई डाटा की प्रविष्टि का कार्य 12 सितम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इस कार्य में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर आपने सम्बंधित अधिकारियों को एनआईसी से तुरंत सम्पर्क करने के लिए कहा है। कार्य पूर्ण न होने की स्थिति में सम्बंधित कार्यालय प्रमुख ज़िम्मेदार होंगे।
No comments:
Post a Comment