Monday, September 10, 2018

कृषकों का पंजीयन 20 सितम्बर तक अनिवार्य रूप से करें पूर्ण - कलेक्टर

कृषकों का पंजीयन 20 सितम्बर तक अनिवार्य रूप से करें पूर्ण - कलेक्टर

अनूपपुर 10 सितम्बर 2018/ कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने ख़रीफ़ विपणन 2018-19 में समर्थन मूल्य पर धान के उपार्जन हेतु कृषकों के पंजीयन कार्य की प्रगति में असंतोष व्यक्त करते हुए, ज़िला नागरिक आपूर्ति अधिकारी एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ प्रक्रिया में तेज़ी लाने हेतु निर्देशित किया है। आपने सम्बंधित को आवश्यक कार्ययोजना बनाकर दैनिक आधार पर प्रगति की रिपोर्ट देने हेतु कहा है। आपने कहा किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या आने पर उच्चाधिकारियों से चर्चा करें हल न मिलने पर त्वरित संज्ञान में लाएँ।आपने आधारभूत आवश्यकताओं के सम्बंध में त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए यह स्पष्ट किया कोई भी कृषक पंजीयन से वंचित नही रहना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें