| 01 सितम्बर से 30 नवम्बर तक होगा टी.बी., कुष्ठ एवं असंचारी रोग सर्वेक्षण का कार्य एवं निदान |
| अनुपपुर | 10-सितम्बर-2018 |
अनूपपुर जिले में कोतमा एवं जैतहरी विकासखण्ड में टी.बी., कुष्ठ एवं असंचारी रोग सर्वेक्षण कार्य (ओरल कैंसर, डाइबिटीज, ब्लड प्रेशर) का शुभारंभ 1 सितम्बर 2018 से शुरू हो कर 30 नवम्बर 2018 तक किया जायेगा। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन कर निरोगी काया अभियान के संबंध में खण्ड स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों की जानकारी दी गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.पी. श्रीवास्तव, डी.एम.सी.एच.ओ. डॉ. एस.बी. चौधरी, टी.बी. के नोडल अधिकारी डॉ. आर.पी. सोनी, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. के.एल. दीवान जिला आई.ई.सी. सलाहकार मो. साजिद खान तथा खण्ड स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.पी. श्रीवास्तव ने बताया कि निरोगी काया अभियान के अंतर्गत आयोजित टी.बी., चर्म रोग एवं असंचारी रोग सर्वेक्षण कार्य में स्वास्थ्य कर्मचारियों की एक टीम के माध्यम से सर्वेक्षण कार्य कराया जाकर जिले के दोनों विकासखण्ड में में चिन्हित टी.बी. एवं कुष्ठ रोगियों का चिन्हांकन एवं रोग निदान कार्य किया जायेगा तथा असंचारी रोग ओरल कैंसर, डाइबिटीज, ब्लड प्रेशर से संबंधित रोगियों का चिन्हांकन कर उचित उपचार प्रदान किया जायेगा। डॉ. आर.पी. सोनी ने टी.बी. के लक्षण एवं उपचार के संबंध में तथा ओरल कैंसर, ब्लड प्रेसर, डायबटीज के पहचान के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। निरोगी काया अभियान प्रत्येक सेक्टर मुख्यालय से सेक्टर के ग्रामों में आशा कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता के सहयोग से घर-घर ऐसे रोगियों की खोज कर सत्यापन कार्य किया जायेगा। तदाशय की जानकारी देते हुये आई.ई.सी. सलाहकार मो. साजिद खान ने बताया की अनूपपुर जिले में म.प्र. शासन स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुष्ठ रोगियों एवं असंचारी रोगियों का चिन्हांकन कार्य किया जा रहा है। उन्होंने सभी जिला वासियों से इस कार्य में सहयोग करने की अपील की है।
|
Monday, September 10, 2018
01 सितम्बर से 30 नवम्बर तक होगा टी.बी., कुष्ठ एवं असंचारी रोग सर्वेक्षण का कार्य एवं निदान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
ओडीएफ गांव का सपना साकार कर समाज में लाए परिवर्तन अनुपपुर | 06-अगस्त-2018 स्वच्छ भारत अभियान अन्तर्गत ‘‘स्वच्छ अनूपप...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
ख़रीफ़ फ़सल के पंजीयन की कार्यवाही 28 जुलाई से 31 अगस्त तक अनूपपुर 24 जुलाई 2018/ उपसंचालक कृषि श्री N डी गुप्ता ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन...

No comments:
Post a Comment