मतदाता जागरूकता हेतु अनौपचारिक प्रेस वार्ता आज 11 सितम्बर को
अनूपपुर 10 सितम्बर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए निर्वाचन में नागरिकों की सहभागिता बढ़ाकर शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने हेतु 11 सितम्बर को कलेक्ट्रैट सभागार में अनौपचारिक प्रेस वार्ता आयोजित की गई है। ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में अनूपपुर ज़िले के मीडिया(प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक) साथियों से मीडिया के माध्यम से इस आशय की जागरूकता लाने हेतु चर्चा की जाएगी। बैठक में ज़िला स्वीप नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना भी उपस्थित रहेंगी। सभी पत्रकार साथियों से 11 सितम्बर को दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रैट सभागार में उपस्थित होने का अनुरोध है।
No comments:
Post a Comment