| 23 अगस्त से स्कूली बच्चों के लिये बालरंग महोत्सव |
| शाला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएँ |
| अनुपपुर | 05-अगस्त-2018 |
प्रदेश में विद्यालयीन छात्र-छात्राओं की सृजनात्मक प्रतिभा को विकसित करने के मकसद से स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2018-19 में बालरंग महोत्सव का शैक्षणिक कैलेण्डर जारी कर दिया है।
बालरंग महोत्सव के दौरान शाला, विकासखण्ड, जिला, संभाग, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी। ये प्रतियोगिताएँ इस माह से प्रारंभ होकर आगामी दिसम्बर माह तक चलेंगी। संस्कृत विद्यालय और मदरसा तथा नि:शक्त बच्चों की प्रतियोगिताएँ और योग प्रतियोगिता 23 अगस्त को शाला स्तर, 24 सितम्बर को विकासखण्ड, 26 अक्टूबर को जिला, 5 दिसम्बर को संभाग, 19 दिसम्बर को राज्य और 20 तथा 21 दिसम्बर को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाएंगी। स्कूली बच्चों के लिये तात्कालिक भाषण, स्व-रचित काव्य-पाठ, सुगम संगीत, वादन, शास्त्रीय नृत्य, एकल अभिनय, चित्रकला, लोक-नृत्य, वेदपाठ, कव्वाली, सुलेख, निबंध लेखन प्रमुख प्रतियोगिताएँ होंगी। जिला शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित करें। प्रदेश में वर्ष 2005 से राष्ट्रीय बालरंग का आयोजन भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय परिसर में निरंतर किया जा रहा है। आयोजन में विभिन्न प्रदेशों के बच्चे लोक-नृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ देते हैं। इसके अलावा, बालरंग उत्सव में प्रदेश के पुरस्कृत बच्चों की सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रस्तुतियाँ भी होती हैं। |
Sunday, August 5, 2018
23 अगस्त से स्कूली बच्चों के लिये बालरंग महोत्सव
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment